Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-सोलाना (Solana) और ट्रॉन (Tron) ही रेड जोन में है। हालांकि टॉप-10 के किसी भी क्रिप्टो में किसी में भी एक फीसदी से अधिक हलचल नहीं है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें मामूली तेजी है और भाव 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन मार्केट में स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 26,000.18 डॉलर (21.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से थोड़ी कम ही बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.26% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (86.88 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। Multibagger Stocks: इस हॉस्पिटल ने बना दिया करोड़पति, एक्सपर्ट को अब भी दिख रहा शेयरों में दम वीकली तीन क्रिप्टो में अच्छी तेजी मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली तीन में अच्छी तेजी है। सात दिनों में बीएनबी करीब 4 फीसदी, ट्रॉन करीब 2 फीसदी और कार्डानो 1 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना करीब 4 फीसदी और एथेरियम एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इस दौरान एक्सआरपी, डोजेक्वॉइन और बिटक्वॉइन में आधे फीसदी से कम की गिरावट है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। इस डिफेंस सौदे ने बढ़ाई खरीदारी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा Bharat Forge, अब क्या करें निवेशक? टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,000.18 डॉलर 0.22% एथेरियम (Ethereum) 1,643.75 डॉलर 0.42% टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर 0.01% बीएनबी (BNB) 217.53 डॉलर 0.45% एक्सआरपी (XRP) 0.5162 डॉलर 0.08% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01% कार्डानो (Cardano) 0.2615 डॉलर 0.61% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06278 डॉलर 0.65% सोलाना (Solana) 20.24 डॉलर (-) 0.24% ट्रॉन (Tron) 0.07623 डॉलर (-) 0.95% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2373 करोड़ डॉलर (1.96 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.50% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.35% है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/lkVoXpH
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment