Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) ही रेड जोन में है। इसमें से कार्डानो तो लगभग फ्लैट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 30,624.88 डॉलर (25.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.31% की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.76 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। इसमें से एक यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट है। वहीं बिटक्वॉइन सात दिनों में 1 फीसदी से अधिक और ट्रॉन डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो करीब 9 फीसदी टूटा है। इसके बाद एक्सआरपी और में करीब 8 फीसदी और बीएनबी और डोजेक्वॉइन में 7-7 फीसदी से अधिक की कमजोरी है। एथेरियम में दो फीसदी से अधिक और सोलाना में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है जबकि टेथर वीकली रेड जोन में है लेकिन लगभग फ्लैट। Cyient DLM IPO में पैसे लगाने का 30 जून को आखिरी मौका, पैसे लगाएं या रहने दें?, ये है एक्सपर्ट्स की राय टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,624.88 डॉलर 1.04% एथेरियम (Ethereum) 1,866.29 डॉलर 0.30% टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.00% बीएनबी (BNB) 234.58 डॉलर 0.34% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01% एक्सआरपी (XRP) 0.4704 डॉलर (-) 1.24% कार्डानो (Cardano) 0.2754 डॉलर (-) 0.02% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06353 डॉलर 1.40% सोलाना (Solana) 17.47 डॉलर 8.22% ट्रॉन (Tron) 0.0746 डॉलर 0.45% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2970 करोड़ डॉलर (2.44 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 19.70% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22% अधिक हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.42% हिस्सेदारी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/n1UJath
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment