निफ्टी ने 20 अप्रैल को अपनी तीन दिनों के गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया। लेकिन दिन भर इसमें वोलैटिलिटी और रेंजबाऊंड कारोबार नजर आया। इन सबके बीच निफ्टी 5.7 प्वाइंट्स या 0.03 प्रतिशत चढ़कर 17,624.50 पर बंद हुआ। आज वीकली एक्सपायरी का दिन भी था। निफ्टी 17,634 पर ऊपर खुलने के बाद, इंडेक्स ने दिन के उच्च स्तर 17,684 और 17,584 के निचले स्तर को छुआ। इसने एक स्मॉल बॉडीड बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जो डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न से मिलता-जुलता है। ये ट्रेंड के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है। निफ्टी ने फिर से 200-डे मूविंग एवरेज (डीएमए - 17,595) को भी छुआ। ये इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। यह लंबी डाउनवर्ड-स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से भी ऊपर रहा। इसलिए जब तक यह 17,500-17,600 से ऊपर ट्रेड करता है। ये ट्रेंड मंदड़ियों की दिशा में नहीं जाएगा। ये 17,700 का लेवल तेजी के लिए अहम होने की उम्मीद है। शुक्रवार 21 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "तकनीकी रूप से बाजार 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास एक नॉन-डायरेक्शनल गतिविधि देख रहा है। ये इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन को भी होल्ड कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि 17,700 के स्तर को पार करने के बाद ही एक ताजा तेजी संभव है। जिसके ऊपर सूचकांक 17,800-17,825 तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि 17,700 से नीचे गिरने पर इसमें 17,550-17,500 तक गिरावट जारी रहने की संभावना है। इसलिए 17,700 का लेवल तेजी के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है। जहां से निफ्टी 17,860 के हाल के उच्च स्तर तक बढ़ सकता है। कल इंडेक्स के 17,500-17,850 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। Tata Communications के शेयर में आज दिखा 3% का उछाल, जानें किस लेवल को पार करने के बाद और चढ़ेगा स्टॉक शुक्रवार 21 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी बैंक की चाल बैंक निफ्टी फिर से 200 अंकों के दायरे में कंसोलिडेट हुआ। लेकिन ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया। यह 115.5 अंक बढ़कर 42,270 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक स्मॉल बॉडीड बुलिश कैंडल बनाया। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "बैंक निफ्टी में सपोर्ट धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। अब इसे 42,500 और उसके बाद 42,750 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 42,000 के लेवल से ऊपर टिकना होगा।" वहीं दूसरी तरफ इसमें गिरावट आने पर इसमें 41,750 के लेवल और उसके बाद 41,600 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/68tHuTB
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment