Modi on Fake News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि एक छोटी से फेक न्यूज (Fake News) भी पूरे देश में भारी अराजकता फैल सकती है। PM मोदी ने राज्य के गृह मंत्रियों के एक "चिंतन शिविर" (Chintan Shivir) को संबोधित करते हुए ये बात कही। वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें लोगों को शिक्षित करते रहना होगा। उनके सामने कोई भी जानकारी आती है, उसे फॉरवर्ड करने से पहले 100 बार सोच लेना चाहिए। चीजों को वैरिफाई करने के हमेशा तरीके होते हैं। अगर आप ब्राउज करते रहते हैं, तो आपको पता चल जाएगा।” मोदी ने जोर देकर कहा, "टेक्नोलॉजी इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती है। हमें फेक न्यूज के फ्लो को रोकने के लिए एक तकनीकी बाधा लगानी होगी।" साथ ही उन्होंने 'एक स्मार्ट लॉ एंड ऑर्डर सिस्टम के लिए एक स्मार्ट तकनीक' के बारे में भी बात की। नक्सलवाद बंदूक वाला भी और कलम वाला भी है- PM मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। पीएम मोदी ने "राष्ट्र विरोधी ताकतों" पर भी जोर दिया और कहा, "नक्सलवाद बंदूक वाला भी और कलम वाला भी है।" उन्होंने कहा, "हमें इसका समाधान खोजना होगा। हमें हर तरह से नक्सलवाद को हराना है। वे युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.. जिस तरह हमने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान दिया है, तो वे भी अपने बौद्धिक प्रभाव को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।" पीएम ने आगे कहा, "इससे समुदायों के बीच बढ़ते मतभेद हो सकते हैं और विचार प्रक्रियाओं में बाधा आ सकती है। आने वाले कुछ सालों में इससे भारी नुकसान हो सकता है।" One Nation, One Uniform: क्या अब सभी राज्यों में एक जैसी होगी पुलिस की वर्दी? PM मोदी ने दिया 'वन नेशन, वन यूनिफार्म' का सुझाव राज्यों को एक सुझाव देते हुए, पीएम मोदी ने ब्रीफिंग के दौरान राज्यों के पुलिस कर्मियों के लिए "एक राष्ट्र, एक वर्दी" का विचार भी रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस के लिए वन नेशन, वन यूनिफार्म का सुझाव दिया है। PM ने कहा कि उनकी तरफ से ये केवल एक विचार है। वह इसे राज्यों पर थोपने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/YNSZOmh
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment