Axis Securities के नवीन कुलकर्णी का कहना है कि रुपये में तेज गिरावट चिंता का कारण है। लेकिन इसको लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। रुपया अब इससे ज्यादा नहीं गिरेगा क्योंकि अब ग्लोबल बाजार की दिशा मंदी की तरफ खिसकती नजर आ सकती है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि अगले 2-3 सालों में भारत में मंदी की कोई आशंका नहीं है। इसका मतलब यह है कि आगे हमें रुपये में स्थिरता आती नजर आएगी। उनका यह भी मानना है कि आरबीआई अपनी अगली पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। लेकिन इससे ज्यादा होने वाली बढ़ोतरी तमाम ग्लोबल फैक्टरों पर निर्भर करेगी क्योंकि भारत दुनिया के प्रभाव से बचकर नहीं रह सकता। पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने आगे कहा कि अभी पहली तिमाही में आए कंपनियों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कन्ज्यूमर सेक्टर ने अच्छा ट्रेंड दिखाया है। खपत से जुड़े सेक्टरों में मजबूती का ट्रेंड देखने को मिला है जो इकोनॉमी में मजबूती का संकेत है। आईपीओ बाजार से जुड़े एक सवाल का जबाव देते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि प्राइमरी मार्केट को रिकवर होने में कुछ समय लगेगा। पिछले वर्ष का बेंचमार्क काफी ऊंचा है। अब पिछले वर्ष का लेवल हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। उम्मीदों को नीचे आने में कुछ समय लगता है। इस साल पिछले साल की तुलना में आईपीओ मार्केट में सुस्ती नजर आएगी लेकिन फिर भी यहां तमाम लिस्टिंग होती नजर आएगी। आने वाले महीनों में अच्छे बिजनेस मॉडल वाली कंपनियां प्राइमरी बाजार से पूंजी जुटाने में कामयाब होंगी। खपत वाले सेक्टर और FMCG सेक्टर में पिछले डेढ़ महीने में आई जोरदारी तेजी के बाद क्या अब भी निवेश के मौके हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि खपत से जुड़े सेक्टर ने कोविड -19 के बाद की रैली में बहुत भागीदारी नहीं की थी। पूरे महामारी काल में FMCG सेक्टर अंडरपरफॉर्मर रहा था। तीन महीने पहले कुछ कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी स्टॉक कोविड -19 पूर्व के स्तर के भी नीचे नजर आ रहे थे। MC30 smallcap : इस स्मॉलकैप फंड ने भारी जोखिम के बावजूद कराई जोरदार कमाई, क्या आपने भी किया है निवेश ? ऐसे में अब इकोनॉमिक गतिविधियों के अपनी पूरी गति के साथ चलने की वजह से अगर खपत से जुड़े सेक्टर अच्छा कर रहे हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस सेक्टर के लिए एक मात्र चुनौती इनका महंगा वैल्यूएशन है। ऐसे में आईटीसी जैसे अच्छे वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स का प्रदर्शन आगे अच्छा रहेगा। क्या बेंचमार्क इंडेक्स दिवाली के पहले नया रिकॉर्ड हाई छू सकते हैं? इस सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि हां यह संभव है लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताई जा सकती है। भारत अभी भी दुनिया के सबसे आर्कषक बाजारों में से एक है और मीडियम टर्म में यह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8uvaHxb
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment