Saturday, October 18, 2025

TVS Sport: सिर्फ 5,000 रुपये Down Payment पर घर लाएं TVS Sport, जानें ऑन-रोड कीमत और EMI प्लान

TVS Sport: अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए एक ऐसे बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, किफायती हो और माइलेज भी दे, तो आपके लिए यह आर्टिकल फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, जीएसटी कटौती के बाद TVS Sport डेली अप-डाउन वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। साथ ही यह इतना सस्ता हो गया है कि आप इसे बड़े आराम से खरीद सकते हैं। अब चलिए जानते हैं TVS Sport के ऑन रोड कीमत, डाउन पेमेंट और EMI प्लान के बारे में।

GST की नई दरें लागू होने के बाद से ही TVS Sport ES की ए्क्स-शोरूम कीमत 55 हजार 100 रुपये रह गई है। अगर आप इस बाइक को दिल्ली में खरीदते हैं तो RTO और इंश्योरेंस लेकर आपको यह गाड़ी 66,948 रुपये (ऑन-रोड कीमत) में मिलेगी। ध्यान रहे कि ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

कितना देना होगा डाउन पेमेंट

 अगर आप 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर TVS Sport घर लाना चाहते हैं तो आपको बैंक से करीब 62 हजार रुपये बाइक लोन लेना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपको यह लोन 3 साल के लिए 9 फीसदी ब्याज दर से मिलता है तो आपको हर महीने करीब 2185 रुपये जमा करने होंगे। हालांकि, आपके लोन की दर और डाउन पेमेंट की राशि आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है।

TVS Sport कितना देती है माइलेज? 

कंपनी का दावा है कि TVS Sport 70 Kmpl से ज्यादा का माइलेज देती है। इस बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर का सेटअप दिया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर है। बाजार में यह मॉडल Hero HF 100, Honda CD 110 ड्रीम और Baja CT 110X जैसी बाइक्स के साथ टक्कर लेता है। हीरो HF 100 में 97.6cc का इंजन लगाया गया है, जिसे कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया है।

यह भी पढ़ें: Kawasaki 2026 Z900 भारत में लॉन्च, नए कलर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ, जानें कीमत



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aEOQGZY
via

Rashid Khan: पाकिस्तानी हमले के बाद राशिद खान छोड़ेंगे PSL? अफगान क्रिकेटर के इस कदम ने मचाई हलचल

Rashid Khan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले कुछ हफ्तों से काफी तनाव है। हाल ही में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन करते हुए अफगान‍िस्तान के पक्त‍िका में एयरस्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटर समेत कुल 8 लोगों की जान चली गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में तीन युवा क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून भी शामिल थे। वहीं पाक‍िस्तान की इस हरकत पर अफगान‍िस्तान के खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की है।

इस घटना ने अफगान कप्तान राशिद खान ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद राशिद ने पाकिस्तान सुपर लीग से हटने की खबर है। राशिद ने ‘X’ प्रोफाइल से पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स का नाम हटा दिया है।

बायो से हटाया नाम

राशिद खान ने पहले अपनी बायो में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम, आईपीएल की गुजरात टाइटन्स, बीबीएल की एडिलेड स्ट्राइकर्स और पीएसएल की लाहौर कलंदर्स चार टीमों का जिक्र किया था। लेकिन हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद उन्होंने अपनी बायो से लाहौर कलंदर्स का नाम हटा दिया। जिसके बाद से उनके पीएसएल छोड़ने की खबरें आ रही है। इस बीच, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

राशिद ने किया पोस्ट

राशिद खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए इस बेवजह हवाई हमले की निंदा करते हुए इसे 'अनैतिक और बर्बर' करार दिया। उन्होंने लिखा, "अफगानिस्तान पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में निर्दोष नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। ये एक दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान गई, जो एक दिन अपने देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने का सपना देखते थे।"

राशिद ने आगे कहा, "नागरिक इलाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अनैतिक और बर्बर है। मैं पाकिस्तान के खिलाफ आने वाले मैचों से हटने के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के फैसले का पूरा समर्थन करता हूं।" अफगानिस्तान बोर्ड ने इस घटना के विरोध में पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है।

IND vs AUS Weather: रोहित-कोहली के कमबैक मैच में बारिश बनेगी विलेन? मैच में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BsQPWC4
via

Friday, October 17, 2025

Nissan Magnite CNG अब मैनुअल और AMT में, कीमत सिर्फ ₹6.34 लाख से शुरू

Nissan Magnite CNG: अगर आप इस दिवाली एक नया मिड साइज SUV घर लाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Nissan ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite के CNG वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अब यह SUV मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) दोनों ऑप्शन में खरीदी जा सकती है। सभी वेरिएंट में रेट्रो-फिट CNG किट इंस्टॉल करने की सुविधा दी गई है, जो अब निसान की डीलरशिप पर उपलब्ध है। GST 2.0 में हालिया बदलाव के कारण इस CNG किट की कीमत में लगभग 3,000 रुपये की कमी आई है, और इसे अब 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nissan Magnite CNG के नए अपडेट और फीचर्स

  • Nissan Magnite में पहले CNG फिलिंग का वाल्व इंजन कंपार्टमेंट में होता था, लेकिन अब इसे फ्यूल फिलिंग लिड में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे CNG फिलिंग और भी आसान हो गया है।
  • Nissan Magnite CNG को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ पेश किया गया है, जो ग्राहकों को ज्याता भरोसा देती है। यह वारंटी खासकर CNG वेरिएंट के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नया और एक अलग तरह का फ्यूल सिस्टम है।
CNG वेरिएंट्स MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
Visia ₹ 6.34 लाख ₹ 6.89 लाख
Visia+ ₹ 6.79 लाख -
Acenta ₹ 7.39 लाख ₹ 7.89 लाख
N-Connecta ₹ 8.01 लाख ₹ 8.51 लाख
Tekna ₹ 8.88 लाख ₹ 9.38 लाख
Tekna+ ₹ 9.20 लाख ₹ 9.70 लाख

कंपनी ने Nissan Magnite को कुल 11 वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल हैं। अब अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 6.34 लाख रुपये से लेकर 9.70 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जबकि टॉप-स्पेक मैग्नाइट CNG मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ₹9.20 लाख में खरीदी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus के बेस वेरिएंट को लाएं घर, सिर्फ 2 लाख के Down Payment के बाद इतनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/rVGu0eO
via

Tom Cruise-Ana de Armas: 9 महीने में ही अलग हुए टॉम क्रूज़ और एना डी अरमास के रास्ते

Tom Cruise-Ana de Armas: हॉलीवुड के नए पावर कपल ने आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप कर लिया है। सुपरस्टार टॉम क्रूज़ और एना डे अर्मास ने कथित तौर पर नौ महीने से भी कम समय तक साथ रहने के बाद अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फरवरी में पहली बार रोमांटिक रूप से जुड़े इस जोड़े ने यह महसूस करने के बाद कि "उनके बीच की चिंगारी खत्म हो गई है" अच्छे संबंधों के साथ अलग होने का फैसला किया है।

सितारों के एक करीबी सूत्र ने द सन को बताया, "टॉम और एना ने साथ में अच्छा समय बिताया, लेकिन एक जोड़े के रूप में उनका समय अब ​​बीत चुका है। वे दोस्त बने रहेंगे, लेकिन अब वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं। उन्हें बस एहसास हुआ है कि वे ज़्यादा समय तक साथ नहीं रह पाएँगे और साथी के रूप में ही बेहतर रहेंगे।"

यह खबर प्रशंसकों के लिए एक आश्चर्य की बात है, खासकर जब से सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों एक साथ एक फिल्म में काम करने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रेकअप के बावजूद, दोनों कलाकार कथित तौर पर समझदारी से चीजों को संभाल रहे हैं। सूत्र ने आगे कहा, "उन्हें उनकी अगली फिल्म में कास्ट किया जा चुका है, इसलिए वे साथ काम करना जारी रखेंगे।"

टॉम और एना आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर "डीपर" में साथ काम करने वाले थे, जो फिलहाल रुकी हुई है। उम्मीद थी कि वे एक और प्रोजेक्ट, "प्रेशर" के लिए भी साथ काम करेंगे।

इस साल की शुरुआत में उनका रिश्ता तब जगजाहिर हुआ जब उन्हें वर्मोंट में एक आरामदायक छुट्टी के दौरान हाथों में हाथ डाले देखा गया। मैड्रिड और लंदन की रोमांटिक यात्राओं से लेकर डेविड बेकहम की 50वीं जन्मदिन पार्टी और वेम्बली स्टेडियम में ओएसिस कॉन्सर्ट में ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आने तक, इस जोड़े के ज़बरदस्त रोमांस ने प्रशंसकों को यकीन दिला दिया था कि यह असली रिश्ता है।

नाइव्स आउट, नो टाइम टू डाई और बैलेरीना में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एना डे आर्मस ने पहले अभिनेता बेन एफ्लेक को डेट किया था। टॉम क्रूज़ के लिए, केटी होम्स से तलाक के बाद यह उनका पहला हाई-प्रोफाइल रिश्ता था। मिशन: इम्पॉसिबल स्टार इससे पहले मिमी रोजर्स और निकोल किडमैन से शादी कर चुके थे।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/irLHKZb
via

Thursday, October 16, 2025

Experts views : निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव, शॉर्ट टर्म में बाजार में और तेजी आने की संभावना

Stock market : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज बाजार में दीवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। रियल्टी,ऑटो और FMCG शेयरों में भी खरीदारी रही है। कंजम्पशन,बैंकिंग और इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। PSU बैंक इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 862 अंक चढ़कर 83,468 पर बंद हुआ है। निफ्टी 262 अंक चढ़कर 25,585 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 623 अंक चढ़कर 57,423 पर बंद हुआ है। मिडकैप 271 अंक चढ़कर 59,241 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी रही है। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 26 पैसे मजबूत होकर 87.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों और भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता को लेकर बने नए उत्साह के चलते घरेलू शेयर बाजारों में आज भी तेजी जारी रही। रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और निजी बैंकिंग शेयरों में बड़े आधार पर बढ़त रही। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मांग में सुधार की उम्मीद, एफआईआई निवेश में तेजी के शुरुआती संकेत,अमेरिकी फेड की नरम नीति और डॉलर इंडेक्स में नरमी से बाजार में और तेजी आई।

रुपये में आई हालिया तेजी ने भी पॉजिटिव रुझान को और मजबूत किया है। हालांकि, शॉर्ट टर्म टेंड अच्छा लग रहा है। लेकिन टिकाऊ तेजी के लिए अर्निंग ग्रोथ के साफ संकेतों और ग्लोबल ट्रेड के मोर्चे से पॉजिटिव खबरों की जरूरत है।

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 17 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को बढ़त हासिल करने के बाद निफ्टी ने गुरुवार को भी शानदार बढ़त हासिल की और 261 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। 71 अंकों की बढ़त के साथ खुलने के बाद, बाजार सत्र के शुरुआती से मध्य भाग तक बिना किसी बड़ी गिरावट के तेजी से ऊपर चढ़ा। हालांकि, अंत में 25600 के स्तर के पास मामूली कंसोलीडेशन दिखा और निफ्टी अंततः आज के हाई के करीब बंद हुआ।

डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी है जो 25400-25500 के अहम रेजिस्टेंस (डेली/वीकलीचार्ट के अनुसार डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन) को पार कर गई है। जुलाई की शुरुआत का पिछला स्विंग हाई 25669 अब ब्रेकआउट के कगार पर है। वीकली चार्ट पर हायर टॉप और बॉटम जैसे बड़े स्तर का तेजी वाला पैटर्न बरकरार है और निफ्टी अब इस क्रम के नए हॉयर फॉर्मेशन के अनुरूप है।

निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और शॉर्ट टर्म में बाजार में और तेजी आने की संभावना है। 25600-25700 के स्तर से ऊपर की मजबूत चाल निफ्टी को निकट भविष्य में 26000-26200 के अगले ऊपरी टारगेट की ओर ले जा सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8ucMrj3
via

Diwali stocks: दिवाली पर ये 3 शेयर करेंगे धमाका! मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने लगाया दांव

Diwali stocks picks 2025: शेयर बाजार का पिछले एक साल का रिटर्न सीमित रहा है। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि संवत 2082 निवेशकों के लिए फिर से चमक और उत्साह लेकर आएगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL) में वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड, सिद्धार्थ खेमका का मानना है कि नए संवत में सेंसेक्स और निफ्टी से 15-20% तक का रिटर्न मिल सकता है।

खेमका ने कहा कि कॉरपोरेट अर्निंग्स में सुधार, RBI की ओर से ब्याज दरों में संभावित कटौती, और नए आर्थिक सुधार शेयर बाजारों के लिए बड़ा बूस्टर साबित हो सकती हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में सिद्धार्थ खेमका ने तीन ऐसे “फेस्टिव स्टॉक्स” भी साझा किए, जो इस दिवाली निवेशकों के पोर्टफोलियो को‘धमाकेदार’ बना सकते हैं।

1. स्विगी (Swiggy)

सिद्धार्थ खेमका की लिस्ट में पहला नाम है स्विगी। उन्होंने इस शेयर के लिए 550 रुपये का टरागेट प्राइस तय किया है। यह इसमें मौजूदा स्तर से करीब 25% तक की तेजी का अनुमान है। खेमका के मुताबिक यह स्टॉक ‘फाउंटेन क्रैकर’ की तरह है जो पोर्टफोलियो में हर ओर चमक बिखेरेगा। उन्होंने कहा, “क्विक कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटीशन अब घट रहा है, डिस्काउंटिंग कम हुई है और प्रॉफिटेबिलिटी नजदीक है।”

Swiggy के 10-मिनट डिलीवरी मॉडल, प्लेटफॉर्म फीस और Instamart के FY26 की तीसरी तिमाही तक ब्रेक-ईवन होने की उम्मीद से बिजनेस को मजबूती मिली है। जब उनसे पूछा गया कि अगर Swiggy दिवाली का पटाखा होता तो कौन सा होता, उन्होंने कहा, “एक अनार, जो हर दिशा में रौशनी फैलाता है।”

खेमका ने कहा कि जोमैटो की तुलना में स्विगी की वैल्यूएशन सस्ती है और इसका इनोवेशन अप्रोच अधिक साहसी है। यही कारण है कि मोतीलाल ओसवाल इस स्टॉक पर बुलिश है।

2. एक्सिस मैक्स लाइफ (Axis Max Life)

खेमका की लिस्ट में दूसरा स्टाक है, एक्सिस मैक्स लाइफ। इसे पहले मैक्स फाइनेंशियल के नाम जाता था। उन्होंने इस शेयर के लिए 2,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, यानी मौजूदा स्तर से करीब 24% तक की संभावित तेजी। उन्होंने कहा, “Axis Bank के साथ मजबूत साझेदारी से इसके मार्जिन में सुधार होगा और रिवर्स मर्जर से वैल्यू अनलॉक हो सकती है।”

उनके मुताबिक, यह स्टॉक एक फुलझड़ी की तरह है, “सुरक्षित, चमकदार और सबके लिए।”

ब्रोकरेज का मानना है कि बैंकएश्योरेंस और एजेंसी मॉडल से कंपनी की ग्रोथ इंजन मजबूत हो रही है। साथ ही VNB मार्जिन (वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस) में लगातार सुधार से यह स्टॉक स्थिर और भरोसेमंद बनता जा रहा है। खेमका के शब्दों में, “इस कहानी का क्लाइमैक्स अभी बाकी है... पिक्चर अभी बाकी है।”

3. इंडियन होटल्स (Indian Hotels)

मोतीलाल ओसवाल की तीसरी धमाकेदार सिफारिश है इंडियन होटल्स। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 880 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। खेमका ने कहा, "कोरोना के बाद घरेलू यात्रा और कॉरपोरेट इंवेट्स (MICE) की मांग तेज हुई है। कंपनी का एसेट-लाइट मॉडल और तेजी से बढ़ता रूम नेटवर्क इसे एक मजबूत कंपाउंडर बनाता है।” इंडियन होटल्स की अर्निंग्स ग्रोथ 18 से 20% रहने का अनुमान है।

खेमका ने इस शेयर को ‘काजू कतली’ बताया, जो हर त्योहार की मिठास और सबकी पसंद होती है। उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान ग्राहक अनुभव, प्रॉफिटेबिलिटी और टिकाऊ विस्तार पर है।

'मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर करें फोकस'

सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि “मॉडरेटेड वैल्यूएशन” और मजबूत आर्थिक संकेत आने वाले महीनों में शेयर बाजार को मजबूती देंगे। उनके अनुसार, निवेशकों को लॉन्ग-टर्म अप्रोच अपनानी चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह दिवाली सिर्फ रोशनी की नहीं, बल्कि रिटर्न्स की दिवाली भी हो सकती है।”

यह भी पढ़ें- Share Markets: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न! सेंसेक्स 862 अंक उछला, निवेशकों ने ₹2 लाख करोड़ कमाए

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8ofzkWG
via

Wednesday, October 15, 2025

CBSE circular for schools: बोर्ड ने भेजा चौथा रिमाइंडर, 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल

CBSE circular for schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण करने के लिए देशभर के स्कूलों को रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। इससे संबंधित डेटा कल यानी 16 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से स्कूलों के प्रिंसिपल को चौथा रिमाइंडर नोटिस भेजा गया है। इसमें उनसे कहा गया है कि छात्रों के रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने की आखिरी तारीख अब नजदीक आ गयी है। अत: इस प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।

सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों को अलर्ट किया है। बोर्ड ने कहा कि सभी स्कूल जानकारी सही-सही जमा करें नहीं तो भविष्य में स्कूल या स्टूडेंट्स के लिए समस्या हो सकती है। बोर्ड ने सभी डेटा के सही होने पर विशेष जोर दिया है। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है, ‘आप जानते हैं कि 9वीं और 11वीं कक्षा 2025-2026 के लिए छात्रों के पंजीकरण डेटा जमा करने की अंतिम तारीख सामान्य शुल्क के साथ 16/10/2025 है, जिसका अर्थ है कि कक्षा 9वीं-11वीं, 2025-2026 के लिए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।’

बोर्ड ने स्कूलों के प्रिंसिपल से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक जटिलता से बचने के लिए इस समय सीमा को अपरिहार्य मानें। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को आगाह किया कि छात्रों की गलत या अधूरी जानकारी भेजने पर भविष्य में स्कूल या छात्रों को परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सभी डेटा एकदम सही और पूरी तरह से जांचा हुआ होना चाहिए।

स्कूलों को क्या करना है?

  • स्कूलों को फॉलो करना होगा दिशा-निर्देश
  • छात्रों द्वारा चुने गए सही विषय की जानकारी दें
  • छात्रों की जो लिस्ट शेयर की जा रही है उसकी जांच कर लें
  • सुनिश्चित करें कि सभी उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन डेटा पूरा और वेरिफाइड हो

JNV Admission Process: 2026-27 के सत्र में 9वीं और 11वी कक्षा में लेना है दाखिला, तो जल्द ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pf2V8xe
via