Sunday, August 17, 2025

Asia Cup 2025: बाबर आजम और रिजवान को क्यों किया गया पाकिस्तानी टीम से बाहर? सामने आई बड़ी वजह

Babar Azam and Rizwan : पाकिस्तान क्रिकेट का इस समय हाल बेहाल है। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से लगातार गिरता जा रहा है। हाल ही में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 34 साल के बाद पहली बार वनडे सीरीज में हराया। आखिरी वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 202 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया था. इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश से T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। एकतरफ पाकिस्तान को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ PCB ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लेकर बड़ा फैसला किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम में पूर्व कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को शामिल नहीं किया गया है।

बाबर और रिजवान के बाहर होने पर छिड़ी बहस

बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को टीम से बाहर किए जाने पर पाकिस्तानी फैंस ज़्यादा हैरान नहीं हुए, क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन भारतीय फैंस के लिए यह फैसला चौंकाने वाला रहा। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान क्रिकेट को भारत में नजदीक से देख पाना मुश्किल हो गया था, क्योंकि पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स और भारत में मैचों के लाइव कवरेज पर रोक लगी हुई थी। इसी वजह से भारतीय फैंस को यह बदलाव अचानक लगा।

सलमान अली आगा संभालेंगे कप्तानी

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। 24 अक्टूबर 2021 को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप मैच में भारत पर मिली ऐतिहासिक 10 विकेट की जीत में इन दोनों का अहम योगदान था। लेकिन उस जीत के बाद से दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। इसी वजह से अब वे पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। आने वाले एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा करेंगे। टीम में फखर ज़मान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस और साहिबज़ादा फरहान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सामने आई ये बड़ी वजह

बाबर आज़म ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 39 बार अर्धशतक (50+ रन) बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा है। पाकिस्तान के लिए अपने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में, जो 13 दिसंबर 2024 को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, बाबर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 20 गेंदों पर 31 रन बनाए थे। वहीं उसी मैच में मोहम्मद रिज़वान ने बतौर सलामी बल्लेबाज़ शुरुआत की, लेकिन सिर्फ 13 गेंदों पर 11 रन ही बना पाए।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UXHwbhq
via

Saturday, August 16, 2025

Asia Cup 2025: 8 बार चैंपियन...एशिया कप में रहा है भारत का दबदबा, पाकिस्तान-बांग्लादेश का प्रदर्शन देख आएगी हंसी

एशिया कप 2025 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सिंतबर से 28 सिंतबर तक खेला जाएगा। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का ये 17वां संस्करण होगा। इस बार ये मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएगा, ये तीसरी बार है जब एशिया का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, जबकि बाकी 14 बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में हुआ है। आइए जानते हैं पहली बार कब खेला गया एशिया कप का मैच और कौन कितनी बार जीत चुका है ट्रॉफी

एशिया कप एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है, इसकी शुरुआत 1984 में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने की थी। 2016 से इसे ICC के बड़े टूर्नामेंट के फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए कभी 50 ओवर और कभी 20 ओवर के फॉर्मेट में आयोजित किया जाता है।

एशिया कप में भारत का रहा है दबदबा

एशिया कप में अब तक भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान का ही दबदबा रहा है। एशिया कप हमेशा से ही भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबलों देखने को मिले हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार खिताब अपने नाम किया है, वहीं श्रीलंका 6 बार चैंपियन बना, जबकि पाकिस्तान ने भी 2 बार ट्रॉफी जीती है। बांग्लादेश कई बार फाइनल तक पहुंचा, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रहा है।

साल विनर टीम  रिजल्ट होस्ट नेशन
1 1984 भारत भारत राउंड-रॉबिन में शीर्ष पर यूएई
2 1986 श्रीलंका पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया श्रीलंका
3 1988 भारत श्रीलंका को 6 विकेट से हराया बांग्लादेश
4 1990/91 भारत श्रीलंका को 7 विकेट से हराया भारत
5 1995 भारत श्रीलंका को 8 विकेट से हराया यूएई
6 1997 श्रीलंका भारत को 8 विकेट से हराया श्रीलंका
7 2000 पाकिस्तान श्रीलंका को 39 रनों से हराया बांग्लादेश
8 2004 श्रीलंका भारत को 25 रनों से हराया श्रीलंका
9 2008 श्रीलंका भारत को 100 रनों से हराया पाकिस्तान
10 2010 भारत श्रीलंका को 81 रनों से हराया श्रीलंका
11 2012 पाकिस्तान बांग्लादेश को 2 रनों से हराया बांग्लादेश
12 2014 श्रीलंका पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया बांग्लादेश
13 2016 भारत बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया बांग्लादेश
14 2018 भारत बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया यूएई
15 2022 श्रीलंका  पाकिस्तान को 23 रनों से हराया यूएई
16 2023 भारत श्रीलंका को 10 विकेट से हराया पाकिस्तान/श्रीलंका

इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच से होगी। इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से मुकाबले खेलने होंगे। पिछले बार की विनर भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगी।

विराट-रोहित के टेस्ट से संन्यास की अब सामने आई असली वजह? पूर्व क्रिकेटर ने किया ये बड़ा दावा



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pLNgiH4
via

Friday, August 15, 2025

Bengaluru Blast: बेंगलुरु में सिलेंडर विस्फोट में युवक की मौत! 9 लोग घायल, 13 घर क्षतिग्रस्त

Bengaluru Cylinder Blast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार (15 अगस्त) को संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट में 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घनी आबादी वाले चिन्नायनपल्या इलाके में हुए इस विस्फोट में लगभग 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए। यहां ज्यादातार घर एक दूसरे से सटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल और अस्पतालों का दौरा करने के बाद मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

सीएम ने कहा, "घायलों का इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा।" मृतक की पहचान मुबारक के रूप में हुई। यह घटना मध्य बेंगलुरु के विल्सन गार्डन स्थित चिन्नायनपल्या में हुई जो घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जांच में सिलेंडर विस्फोट की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हालांकि, गैस की कोई गंध नहीं है लेकिन पुलिस और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की रिपोर्ट के अनुसार, सिलेंडर फटने से हादसा हुआ होगा।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। मुबारक को संजय गांधी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने पहले बताया था कि विस्फोट में 12 लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ वह कस्तूरम्मा नाम की महिला का है जो जलने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उनके अनुसार, सिलेंडर फटने से 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा, "मैंने बीबीएमपी आयुक्त को मकानों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। अगर मकान पूरी तरह से ढह गया है, तो हम उसका निर्माण कराएंगे।"

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए बेंग्लुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ, वह तीन सदस्यीय परिवार को किराये पर दिया गया था। परिवार का मुखिया मजदूरी के लिए सुबह ही घर से निकल गया था। मां और बच्चा घायल हो गए, जबकि मृत बालक पड़ोस के मकान में था।

ये भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, स्वतंत्रता दिवस पर 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की घोषणा

उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब साढ़े आठ बजे फोन पर घटना की सूचना मिली। सिंह ने कहा, "हमने तुरंत बम निरोधक दस्ते, आतंकवाद निरोधक दस्ते, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।" सिंह ने कहा, "हम क्षतिग्रस्त घरों को साफ कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।" उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि विस्फोट का वास्तविक कारण क्या था।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PBcjOxM
via

सैम ऑल्टमैन ने निखिल कामत को दिखाई भविष्य की दुनिया, कहा-बेसिक इनकम एक सच्चाई होगी

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का मानना है कि भविष्य में बड़े बदलाव देखने को मिलेंग। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बड़ी भूमिका होगी। बेसिक इनकम एक सच्चाई होगी। दरअसल, उन्होंने ये दिलचस्प बातें जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में ये बातें कहीं। इसमें ज्यादातर बातचीत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे आने वाले बदलावों पर केंद्रित रही। दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। ऑल्टमैन ने कहा कि जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूंजीवाद के नियम तय करेगा। उनका इशारा संपत्ति के बंटवारे से था। अभी संपत्ति के मामले में समाज में काफी असामनता है।

समाज में फिर से परिवार का महत्व बढ़ेगा

ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ ने भविष्य की ऐसी तस्वीर दिखाई, जिसमें फिर से पारिवारिक मूल्यों की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि समाज में फिर से परिवार और समुदार का रोल बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में ऐसा बदलाव दिखेगा, जैसा आधुनिक इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि जब वे यंग थे तब कंप्यूटर रिवल्यूशन से जिस तरह से बदलाव आ रहा था वैसा ही बदलाव आज AI की वजह से आ रहा है। लेकिन, एआई की पहुंच काफी व्यापक है।

इंडिआ एआई का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बाजार

उन्होंने कहा कि आज नई चीजें सीखने की रफ्तार बहुत तेज है। पहले जिन चीजों को सीखने में दशकों लग जाते थे, उन्हें आज काफी कम समय में सीखना मुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज मौकों की कमी नहीं है। आज कोई व्यक्ति ज्यादा काम कर सकता है। रोजाना वह एक साथ कई काम कर सकता है। उन्होंने इंडिया को एआई का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बताया। उन्होंने कहा कि अगर आज दुनिया में कोई एक सोसायटी है जो एआई के इस्तेमाल से चीजों को बदलना चाहती है तो वह इंडिया है।

यह भी पढ़ें: भारत अंतरिक्ष में बनाएगा खुद का स्पेस स्टेशन, PM मोदी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

आज बेंगलुरु-मुंबई के युवाओं के लिए पहले से ज्यादा मौकें

कामत ने ऑल्टमैन से एक दिलचस्प सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अगर किसी एक कंपनी का नियंत्रण जीडीपी के 50 फीसदी हिस्से पर हो जाए तो क्या होगा? ऑल्टमैन ने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि समाज में अमीरी बढ़ने पर संपति का बंटवारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज मुंबई और बेंगलुरु के 25 साल के व्यक्ति के लिए पहले के मुकाबले काफी ज्यादा मौके हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बड़ी भूमिका है। आज एक छोटी टीम ऐसी चीज बना सकती है, जिसकी पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी। आज इंडिया AI का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है और जल्द यह नंबर एक पायदान पर आ सकता है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/En92Kwk
via

Thursday, August 14, 2025

म्यूचुअल फंड्स ब्लॉक डील में डिसक्लोजर के नियमों में बदलाव चाहते हैं, जानिए क्या है पूरा मामला

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ब्लॉक डील में बायर और सेलर के नाम बताए जाने के पक्ष में नहीं है। हाल में म्यूचुअल फंडों के प्रतिनिधियों ने सेबी की तरफ से नियुक्त वर्किंग ग्रुप को इस बारे में बताया। सेबी ने ब्लॉक डील के नियमों की समीक्षा के लिए यह वर्किंग ग्रुप बनाया है। मार्केट रेगुलेटर ब्लॉक डील के मौजूदा नियमों में बदलाव करना चाहता है। वर्किंग ग्रुप की सिफारिशों पर विचार के बाद वह इस बारे में अंतिम फैसला लेगा।

डिसक्लोजर्स का असर शेयर की कीमतों पर पड़ने का डर

म्यूचुअल फंड के प्रतिनिधियों का कहना था कि ब्लॉक डील (Block Deals) में बायर्स और सेलर्स के बारे में डिसक्लोजर का कोई फायदा नहीं होता। इसके उलट इससे संबंधित स्टॉक में लिक्विडिटी पर खराब असर पड़ सकता है। एक फंड मैनेजर ने कहा, "जैसे ही ब्लॉक डील से जुड़े नामों का ऐलान होता है, दूसरे मार्केट पार्टिसिपेंट्स ट्रेंड फॉलो करने लगते हैं। इसका असर उस स्टॉक की कीमत और सप्लाई दोनों पर पड़ता है। कई बार ट्रांजेक्शन एक ब्लॉक डील में पूरा नहीं होता है। इससे कई ब्लॉक डील करनी पड़ती है। लेकिन, जैसे ही इस बारे में खबर बाहर आती है, स्ट्रेटेजी फेल कर जाती है।"

संस्थागत निवेशकों की स्ट्रेटेजी रिटेल इनवेस्टर्स से अलग

एक दूसरे फंड मैनेजर ने कहा कि इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स के पास अक्सर इनवेस्टमेंट की टाइमलाइन होती है। उनकी स्ट्रेटेजी रिटेल इनवेस्टर्स से पूरी तरह से अलग होती है। उन्होंने कहा, "ये छोटे और स्कीम लेवल ट्रांजेक्शन शायद ही कभी कंपनी पर बड़ा असर डालते हैं, लेकिन इनके बारे में भी एक ही तरह के डिसक्लोजर के नियम लागू होते हैं, जिससे कंप्लायंस का बोझ बढ़ जाता है, जबकि इससे कोई फायदा नहीं होता।" लेकिन, कुछ मार्केट पार्टिसिपेंट्स की राय म्यूचुअल फंड के प्रतिनिधियों की राय से अलग है।

कई मार्केट पार्टिसिपेंट्स डिसक्लोजर का नियम जारी रखने के पक्ष में

केजरीवाल इनवेस्टमेंट एंड रिसर्च सर्विसेज के फाउंडर अरुण केजरीवाल ने कहा कि सेबी को म्यूचुअल फंडों की सलाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक डील से जुड़े डिसक्लोजर के नियम पिछले कई सालों से लागू हैं। ये अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। पारदर्शिता के लिए इन्हें बनाए रखा जाना चाहिए। बीएसई ब्रोकर्स फोरम (BBF) का भी मानना है कि ब्लॉक डील से जुड़े बायर और सेलर के नामों के बारे में डिसक्लोजर के नियम को जारी रखा जाना चाहिए।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pSC1MRj
via

Independence Day 2025: लाल किले पर लाइव समारोह का हिस्सा बनें, ऐसे करें टिकट बुक

भारत 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है। राजधानी नई दिल्ली में इस मौके की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और शहर में देशभक्ति का माहौल हर गली और कोने में महसूस किया जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से देशवासियों को अपना 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे। इस समारोह में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, जो भारत की स्वतंत्रता और शौर्य की प्रतीक है। समारोह को देशभर में प्रमुख टीवी चैनल्स, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा।

लाखों लोग इसे अपने घरों में टीवी या मोबाइल पर देखेंगे, वहीं कुछ भाग्यशाली नागरिक लाल किले पर जाकर इसे सीधे महसूस कर सकेंगे। ये दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का जज्बा जगाने वाला अवसर है।

लाल किले पर लाइव देखने का मौका

हालांकि ज्यादातर लोग इस समारोह को अपने टीवी और मोबाइल पर देखते हैं, लेकिन लाल किले पर जाकर इसे लाइव देखना एक अलग अनुभव होता है। देशभक्ति की अनुभूति सीधे झंडारोहण और प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान महसूस होती है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको पहले टिकट बुक करनी होगी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट बुकिंग 13 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। आप इसे घर बैठे ही बुक कर सकते हैं। इसके लिए दो आधिकारिक वेबसाइट्स हैं:

https://aamantran.mod.gov.in

https://ift.tt/wtNYdeh

स्टेप-बाय-स्टेप टिकट बुकिंग

  1. ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Book Independence Day 2025 Tickets” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और टिकट की संख्या भरें।
  4. आधार कार्ड या कोई मान्य पहचान पत्र अपलोड करें।
  5. टिकट श्रेणी चुनें:

₹20 (जनरल)

₹100 (स्टैंडर्ड)

₹500 (प्रीमियम)

ऑनलाइन पेमेंट करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से)।

QR कोड और सीटिंग डिटेल वाला e-ticket डाउनलोड करें।

नोट: e-ticket को मोबाइल में सेव करें या प्रिंट निकालें, क्योंकि प्रवेश के समय इसकी जरूरत होगी।

लाल किले तक पहुंचने का आसान तरीका

लाल किले तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे तेज और सुविधाजनक विकल्प है। 15 अगस्त को मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।

निकटतम मेट्रो स्टेशन:

लाल किला मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन)

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन)

इन स्टेशनों से पैदल चलते हुए आप आसानी से लाल किले के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच सकते हैं।

क्यों खास है 15 अगस्त का लाल किला समारोह?

लाल किले पर आयोजित यह कार्यक्रम भारत की आजादी का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस दिन प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं, तिरंगा फहराया जाता है और पूरे देश में देशभक्ति का उत्सव देखने को मिलता है। 2025 का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि ये पीएम मोदी का 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा।

Independence Day 2025 Wishes: 'आजादी की सुबह आई है खुशियों के साथ, तिरंगा लहराए हर घर...' इस स्वतंत्रता दिवस अपने दोस्तों को भेजें ये10 बधाई संदेश



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ukEQZqz
via

Wednesday, August 13, 2025

Muthoot Finance Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 90% बढ़ा, रेवेन्यू में भी इजाफा

Muthoot Finance June Quarter Results: मुथूट फाइनेंस ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। ​कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर मुनाफा एक साल पहले से लगभग 90 प्रतिशत बढ़कर 2046 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1078.68 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 73 प्रतिशत बढ़कर 2016.2 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1164.03 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 6450.13 करोड़ रुपये रहा। यह जून 2024 तिमाही के रेवेन्यू 4473.86 करोड़ रुपये से 44 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5703.31 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 3703.78 करोड़ रुपये से 54 प्रतिशत ज्यादा है।

कैसे रहे खर्च

Muthoot Finance ने शेयर बाजारों को बताया है कि कंसोलिडेटेड बेसिस पर उसके खर्च जून 2025 तिमाही में 3830.99 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले खर्च 2846.76 करोड़ रुपये के थे। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.35 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मुथूट फाइनेंस के स्टैंडअलोन लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) जून 2025​ तिमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 42 प्रतिशत ज्यादा है। गोल्ड लोन AUM भी एक साल पहले से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.13 लाख करोड़ रुपये हो गया।

मुथूट फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि उसके बोर्ड ने कंपनी के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी Muthoot Money Limited में 500 करोड़ रुपये और Muthoot Homefin (India) Limited में 200 करोड़ रुपये का एडिशनल अमाउंट डालने को भी मंजूरी दी है।

Muthoot Finance शेयर लाल निशान में बंद

मुथूट फाइनेंस का शेयर 13 अगस्त को BSE पर 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 2510.75 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह एक साल में 35 प्रतिशत और 3 महीनों में 13 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2717 रुपये है, जो 24 जुलाई 2025 को क्रिएट हुआ। 52 सप्ताह का निचला स्तर 1751.50 रुपये 14 नवंबर 2024 को देखा गया।

IRCTC Q1 Results: सरकारी रेलवे कंपनी को जून तिमाही में ₹331 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू भी उछला



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/yTLGUDc
via