Sunday, November 9, 2025

Jasprit Bumrah: बुमराह से भी ज्यादा कीमती है ये खिलाड़ी, इस भारतीय दिग्गज ने बताया कौन है टीम इंडिया का मैच विनर

ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही बद्रीनाथ ने वरुण को जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा कीमती खिलाड़ी कहा हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 34 वर्षीय वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण ने पांच मैचों की तीन पारियों में पांच विकेट झटके। विकेट लेने के अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।

वरुण है ज्यादा कीमती खिलाड़ी

बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "आंकड़े बताते हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस समय दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं। वह जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा कीमती खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। चाहे पावरप्ले हो, मिडल ओवर्स या फिर 18वां ओवर। जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है, वरुण पर भरोसा किया जाता है। उन्होंने अपने खेल को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। शुरुआत में उन्हें मौके मिले, लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर होना पड़ा। अब अपनी वापसी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया है और अपने प्रदर्शन को अगले लेवल तक ले गए हैं।"

बद्रीनाथ ने आगे कहा, "वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए एक बड़ी ताकत हैं, बल्कि एक हथियार हैं। आगे चलकर, भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में, वह सबसे अहम फैक्टर होंगे। अगर वरुण का दिन अच्छा रहा, तो लगभग तय है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा।"

वरुण ने कब किया डेब्यू

वरुण चक्रवर्ती ने 2021 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, IPL 2024 में शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की और तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मेहनत और निरंतरता ने उन्हें फिर से भारतीय टी20 टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है। पिछले साल वरुण चक्रवर्ती ने सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए थे, जबकि 2025 में अब तक उन्होंने 16 मैचों में 26 बल्लेबाजों को आउट किया है।

Washington Sundar: ड्रेसिंग रूम में वाशिंगटन सुंदर को मिला ये बड़ा अवॉर्ड, बोले- 'ऑस्ट्रेलिया में आकर खेलने...'



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nwMqDZ0
via

Saturday, November 8, 2025

घर लाना है TVS Raider, तो जान लें इससे जुड़े सारे फीचर्स, कीमत सिर्फ 80,500 रुपये

अगर आप TVS Raider घर लाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इससे जुड़ी जानकारी आसान भाषा में बताते हैं। इस आर्टिकल में, हम आपको इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत, माइलेज, इंजन और परफॉर्मेंस, सस्पेंशन सेटअप, कलर ऑप्शन और उन खास फीचर्स के बारे में बताएंगे जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं। हमने इसे बहुत ही सरल रखा है ताकि आप इसे आसानी से समझ सकें और देख सकें कि क्या इस 125cc बाइक में आपकी जरूरत की चीजें हैं।

TVS Raider: कौन से वेरिएंट उपलब्ध हैं और इसकी कीमत क्या है?

TVS Raider ड्रम, सिंगल सीट (जिसे डिस्क भी कहा जाता है), स्प्लिट सीट (डिस्क), IGO (बूस्ट मोड), SSI, SXC DD और TFT DD ऑप्शन में उपलब्ध है। दिल्ली में, बाइक के बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत 80,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन TFT DD वेरिएंट की कीमत 95,600 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नीचे दिए गए टेबल में सभी वेरिएंट की कीमतें दी गई हैं।

यह कीमत राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, साथ ही, एक्सेसरीज और अनिवार्य चार्जेज जोड़ने पर कीमत में थोड़ा अंतर आ सकता है। इसलिए, अपने लोकल डीलरशिप से कीमत जरूर जांच लें।

TVS Raider: इंजन और परफॉर्मेंस

Raider एक पावरफुल 125cc इंजन पर चलता है, जो अंदर सही तापमान बनाए रखने के लिए एयर और ऑयल कूलिंग दोनों का इस्तेमाल करता है। यह 6,000 rpm पर 11.75 Nm (IGO असिस्ट के साथ) का अधिकतम टॉर्क और 7,500 rpm पर 11.22 hp का पावर आउटपुट देता है। इस बाइक की एक्सीलरेशन शानदार है और यह 0-60 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके अलावा, Raider तीन राइडिंग मोड्स - इको, पावर और बूस्ट भी हैं, जो राइडर को ट्रैफिक या खुली सड़कों के अनुसार परफॉर्मेंस को एडजस्ट करने में मदद करते हैं।

TVS Raider: स्पेंशन और राइड कम्फर्ट कैसा है?

Raider में बेहतर बेहतर कम्फर्ट और स्टेबिलिटी के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में पांच-स्टेप एडजस्टेबिलिटी वाला मोनोशॉक दिया गया है। इसके फीचर्स में सबसे खास है TVS का "GTT – Glide Through Traffic" जो ट्रैफिक में धीरे-धीरे चलने में मदद करता है जिससे शहर में सफर आसान हो जाता है। ये सभी कम्फर्ट और हैंडलिंग फीचर्स यह दिखाते हैं कि Raider मुख्य रूप से शहरी और कस्बे वले इलाकों में राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

TVS Raider: इस 125cc बाइक में क्या-क्या खूबियां हैं?

TVS Raider में कनेक्टिविटी सूट (SmartXonnect टेक्नोलॉजी) का नया वर्जन भी है, जिसमें डिस्प्ले क्लस्टर के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मैसेज अलर्ट, कॉल अलर्ट, वॉइस असिस्टेंस और कम ईंधन की सूचना जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। बेहतर सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए ब्रेकिंग का काम डुअल डिस्क ब्रेक सिस्टम करता है, और उच्च वेरिएंट्स में सिंगल चैनल ABS भी मिलता है। डिस्प्ले क्लस्टर अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग होता है, जिसमें 85+ कनेक्टेड फीचर्स वाले LCD क्लस्टर से लेकर उच्च ट्रिम्स में 99+ फीचर्स वाले फुल कलर TFT डिलीवरी तक शामिल हैं।

TVS Raider: कौन-कौन से कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं?

Raider कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और निखारते हैं। इसमें हल्के और गहरे रंग भी शामिल किए गए हैं, ताकि खरीदारों को अपनी पसंद के अनुसार इस बाइक के लुक को कस्टमाइज करने के ज्यादा विकल्प मिल सकें। उपलब्ध कलर में शामिल हैं- Striking Red, Deadpool, Wolverine, Black Panther, Iron Man, Nardo Grey, Wicked Black, Blazing Blue, Fiery Yellow और Forza Blue। ध्यान देने वाली बाद ये है कि कलर की उपलब्धता चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होती है।

यह भी पढ़ें: Hero की धमाकेदार रिपोर्ट, कंपनी ने अक्टूबर 2025 में बेचे 635000 से ज्यादा टू-व्हीलर्स



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/msEq17I
via

Friday, November 7, 2025

Rice Prices Rising in India: देश में कैसा है चावल का हाल, क्या कीमतों में आने वाला है उबाल, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Rice Prices Rising in India: भारत दुनिया का सबसे बड़ा बासमती एक्सपोर्टर है। बीते 5 सालों में बासमती एक्सपोर्ट 48% बढ़ा है। FY25 में $5944 मिलियन का बासमती एक्सपोर्ट FY25 में $6528 मिलियन का नॉन-बासमती एक्सपोर्ट है। देश में चावल का कैसा हाल है,बासमती की एक्सपोर्ट मांग कैसी है ? इस पर सीएनबीसी - आवाज के साथ चर्चा करते हुए श्यामजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल ने कहा कि चावल पर मौजूदा पॉलिसी बड़ी समस्या है। अब सरकार का नजरिया बदल रहा है। सरकार भी एक्सपोर्ट बढ़ाने पर विचार कर रही है। देश में चावल का बड़ी मात्रा में स्टॉक मौजूद है। चावल एक्सपोर्ट नहीं किया तो परेशानी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि एक्सपोर्ट के लिए रेट सबसे बड़ी समस्या है। चावल के बाजार में बहुत बड़ी मंदी है। 7-8 गुना ज्यादा स्टॉक सब जगह पड़ा है। बड़े खरीदार चावल नहीं खरीद रहे हैं।

इस बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार एक्सपोर्ट बाजार को बढ़ावा देना चाहिए। सरकार भी इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रही है। मार्च के बाद हालात में सुधार होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि सरकार से सब्सिडी नहीं सपोर्ट चाहिए। सपोर्ट मिला तो भारत का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। दुनिया भारत का चावल चाहती है। 20-22 मिलियन टन से ज्यादा चावल एक्सपोर्ट की उम्मीद है।

भारत का चावल एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद

IREF के प्रेसिडेंट डॉ प्रेम गर्ग ने कहा कि भारत का चावल एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है। इंटरनेशनल मार्केट में चावल के दाम गिरे हैं। 180 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

प्रेम गर्ग ने कहा कि एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए वैल्यू एडिशन करने की जरूरत । बाजार में चावल की नई नई वैरायटी लॉन्च कर रहे है। बासमती की खेती सिर्फ पंजाब, हरियाणा तक सीमित नहीं है। आज बासमती की खेती देश के कई राज्यों हो रही है। कई वैरायटी $2000 से ज्यादा के दाम पर बिकती है। पहले हम चावल बेचने लोगों के घर जाते थे। अब खरीदार हमारे घर पर चावल खरीदने आ रहे हैं। भारतीय चावल के भाव थाइलैंड के भाव से ज्यादा है। स्टार्टअप को सबसे ज्यादा फियदा मिलने की उम्मीद है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dcrhHl3
via

Thursday, November 6, 2025

TNDTE Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी हुए टाइपराटिंग के नतीजे, परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इस तरह करें डाउनलोड

TNDTE Result 2025: तकनीकी शिक्षा विभाग (Department of Technical Education, DOTE) चेन्नई ने अगस्त 2025 की टीएनडीटीई गवर्नमेंट टेक्निकल एक्जामिनेशन (GTE) के टाइपराइटिंग परिणाम आज जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार tndtegteonline.in पर अपने अंक देख सकते हैं और परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें टाइपराइटिंग, शॉर्टहैंड और अकाउंटेंसी विषयों की परीक्षा शामिल है। इन परीक्षाओं के शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऊपर बताई आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विभाग ने उम्मीदवारों और संस्थानों को सलाह दी है कि वे पुनर्मूल्यांकन, प्रमाण पत्र और आगामी परीक्षाओं के बारे में आगे की जानकारी या अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।

इतने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

डीओटीई द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सार टाइपराइटिंग परीक्षा के लिए कुल 1,80,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,74,567 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,10,884 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे। टाइपराइटिंग का सफलता प्रतिशत 63.52% रहा। परिणामों के अनुसार, 47,098 उम्मीदवारों ने विशिष्ट योग्यता, 42,487 ने प्रथम श्रेणी और 21,299 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं, 63,473 उम्मीदवार असफल घोषित किए गए।

हर साल होती है ये परीक्षा

ये परीक्षाएं हर साल तमिलनाडु तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी और तमिल भाषाओं में उम्मीदवारों की टाइपिंग दक्षता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती हैं।

कब हुई थी परीक्षाएं?

इन परीक्षाओं का आयोजन अगस्त 2025 में किया गया था—

टाइपराइटिंग परीक्षा : 30 और 31 अगस्त (Pre-Junior, Junior, Senior, High Speed)

शॉर्टहैंड परीक्षा : 23 और 24 अगस्त (Junior, Intermediate, Senior, High Speed)

अकाउंटेंसी परीक्षा : 25 अगस्त (Junior और Senior level)

ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट dte.tn.gov.in पर जाएं।
  • “TNDTE Typewriting / Shorthand / Accountancy Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

स्कोरकार्ड में ये चीजें देखें

रिजल्ट या स्कोरकार्ड में यह जानकारी होनी चाहिए

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • कुल अंक
  • विषयवार अंक
  • रैंक और अन्य विवरण

NABARD Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 8 नवंबर से शुरू होगा आवेदन



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TJ7yPBD
via

Tata Motors का भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तोहफा,गिफ्ट में देगी अपकमिंग Sierra SUV

Tata Motors: Tata Motors Passenger Vehicles ने घोषणा की है कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपनी अपकमिंग Tata Sierra SUV की पहली यूनिट गिफ्ट करेगी। ब्रांड की ओर से यह कदम ICC महिला विश्व कप में टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए उठाया गया है। गौरतलब है कि यह SUV भारत में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इस लॉन्च के साथ, ब्रांड अपनी एक पुराने मशहूर नाम को नए और मॉडर्न अंदाज में फिर से पेश कर रहा है।

पहले Sierra में 3-डोर थे लेकिन अब नए अपडेटेड वर्जन 5-डोर है, जो खासकर परिवारों के लिए बनाई गई है। लीक हुई तस्वीरों और प्रीव्यूज में पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और स्लीक डोर हैंडल जैसे फीचर्स हाइलाइट किए गए हैं। सबसे हालिया टीजर में बोल्ड रेड पेंट फिनिश भी दिखाई गई है।

नए टीजर वीडियो में तीन-स्क्रीन लेआउट वाला डैशबोर्ड दिखाया गया है। इस सेटअप में तीन जुड़े हुए डिस्प्ले हैं: एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, इंफोटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल टचस्क्रीन, और आगे बैठे पैसेंजर के लिए एक अतिरिक्त स्क्रीन। Tata Motors ब्रांड के किसी वाहन में यह कॉन्फिगरेशन पहली बार इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि बाजार में वर्तमान में बिक रही Mahindra XEV 9e में भी ऐसा ही सेटअप उपलब्ध है।

इसके अलावा, वीडियो में SUV के स्टीयरिंग व्हील को दिखाया गया है, जिस पर एक चमकता हुआ ब्रांड लोगो है। यह कार निर्माता के अन्य हालिया मॉडलों में पाए जाने वाले लोगो जैसा ही है। इसके अलावा, वीडियो में SUV के बाहरी डिजाइन को भी दिखाया गया है, जो इस बार पहले के वीडियो में देखे गए पीले रंग की बजाय लाल रंग में दिखाया गया है।

पावरट्रेन और इंजन

टाटा सिएरा के पावरट्रेन के बारे में जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसी अफवाहें हैं कि इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल, दोनों तरह के इंजन ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इसमें ब्रांड के 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ Harrier और Safari मॉडल से लिया गया 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन शामिल होने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus ने तोड़ा रिकॉर्ड, अक्टूबर 2025 में की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/AhKf4OZ
via

12 राज्यों में महिलाओं के लिए कैश ट्रांसफर पर 1.68 लाख करोड़ का खर्च, बजट पर बढ़ता दिखा दबाव

देश के 12 राज्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में महिलाओं के लिए बिना शर्त नकद ट्रांसफर (Unconditional Cash Transfer - UCT) योजनाओं पर कुल 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। तीन साल पहले यह संख्या केवल दो राज्यों तक सीमित थी, जो अब तेजी से बढ़कर 12 राज्यों तक पहुंच गई है। इन योजनाओं का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को हर महीने नकद सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना है। यह जानकारी PRS Legislative Research की रिपोर्ट में दी गई है।

खजाने पर बढ़ता वित्तीय दबाव

रिपोर्ट के अनुसार, इन 12 राज्यों में से छह को इस साल राजस्व घाटे का सामना करना पड़ सकता है। अर्थात, इन राज्यों की आय से ज्यादा खर्च बढ़ रहा है। हालांकि, यदि नकद ट्रांसफर योजनाओं पर किया गया खर्च हटा दिया जाए तो कई राज्यों की आर्थिक स्थिति बेहतर नजर आती है। इससे साफ होता है कि महिलाएं सशक्त हो रही हैं, पर योजनाओं के बढ़ते खर्च ने राज्यों के बजट पर भारी दबाव डाला है।

लोकप्रिय योजनाएं और कैश सहायता

तमिलनाडु की 'कलैग्नार मगलिर उरीमाई थोगै थित्तम', मध्य प्रदेश की 'लाड़ली बहना योजना', कर्नाटक की 'गृह लक्ष्मी योजना' जैसी प्रमुख योजनाओं के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये की नकद सहायता दी जा रही है। कई राज्यों ने अपने बजट आवंटन में भी बढ़ोतरी की है, जैसे असम ने 31% और पश्चिम बंगाल ने 15% तक की वृद्धि की है।

राज्यों की रणनीति और RBI की चेतावनी

कुछ राज्यों ने आर्थिक दबाव को देखते हुए योजनाओं में बदलाव भी किए हैं, जैसे महाराष्ट्र ने 'लाडकी बहिन योजना' की राशि घटाई जबकि झारखंड ने 'मइयां सम्मान योजना' का भुगतान बढ़ाया। RBI ने चेतावनी दी है कि महिलाओं, युवाओं और किसानों को दी जा रही नकद सहायता और सब्सिडी में बढ़ोतरी से राज्यों के बजट पर नकारात्मक प्रभाव होगा, जिससे उत्पादन और विकास के लिए संसाधन कम रहेंगे।

ये नकद सहायता योजनाएं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं लेकिन बढ़ते खर्च पर कंट्रोल और वित्तीय स्थिरता पर ध्यान देना जरूरी है ताकि राज्यों की आर्थिक सेहत खराब न हो और महिलाओं को दी जा रही मदद निरंतर बनी रहे।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5TOG0ak
via

Blue Star Shares: मैनेजमेंट के इस काम पर घबराए निवेशक, धड़ाधड़ बिकवाली से 7% टूटे शेयर

Blue Star Shares: घरेलू स्टॉक में आज मुनाफावसूली का काफी दबाव दिखा। इस माहौल में ब्लू स्टार के शेयरों पर मैनेजमेंट के एक काम से और दबाव बढ़ गया। मैनेजमेंट ने पूरे साल के लिए रेवेन्यू के ग्रोथ के गाइडेंस को घटा दिया तो निवेशक घबरा उठे और शेयरों को बेचने के लिए होड़ मच गई। इस होड़ में ब्लू स्टार के शेयर धड़ाम हो गए और 7% से अधिक टूट गए। बिकवाली का यह दबाव इतना अधिक रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और दिन के आखिरी तक कमजोर स्थिति में रहा। आज बीएसई पर यह 6.52% की गिरावट के साथ ₹1792.00 (Blue Star Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.36% फिसलकर ₹1776.00 तक आ गया था।

Blue Star के मैनेजमेंट ने क्यों घटाया रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस?

ब्लू स्टार के मैनेजमेंट ने पूरे साल के रेवेन्यू के ग्रोथ के गाइडेंस को 5% से घटाकर फ्लैट कर दिया है। मैनेजमेंट ने अपने अर्निंग कॉल में जिक्र किया कि रूम एसी जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर जीएसटी दरों में कटौती के बावजूद फेस्टिव सीजन अच्छा नहीं रहा। कंपनी का कहना है कि उसके पास अभी 65 दिनों की इंवेंटरी है जिसे जनवरी 2026 से एनर्जी से जुड़े नियमों में बदलाव से पहले क्लियर करने की जरूरत है। इसके साथ ही टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताएं भी बनी हुई हैं।

ब्लू स्टार के मैनेजमेंट का यह मानना है कि इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कारोबार पहले छमाही के कारोबार से बेहतर रह सकता है लेकिन इस बात को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं कि यह इस वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही का घाटा भर पाएगा या नहीं। ब्लू स्टार को उम्मीद है कि रूम एसी इंडस्ट्री सालाना आधार पर 15% गिर सकता है लेकिन इसे उम्मीद है कि यह इंडस्ट्री के मुकाबले तेज गति से बढ़ेगी और मार्जिन मौजूदा लेवल पर बनाए रखेगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ब्लू स्टार के शेयर इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी 2025 को ₹2419.95 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह पांच महीने से भी कम समय में 37.14% फिसलकर 30 मई 2025 को ₹1521.20 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदारी, 7 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹2419 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹1117 है।

Gainers & Losers: फटाफट 17% तक रिटर्न; SBI, Britannia और Ola Electric समेत इन 10 शेयरों पर किस पर लगाया दांव?

Birla Opus के सीईओ के इस्तीफे पर Grasim धड़ाम, लेकिन Britannia का शेयर बना रॉकेट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CkQTq9K
via