Wednesday, November 5, 2025

RBI ने अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट्स की वापसी के लिए शुरू किया विशेष अभियान, जानें कैसे करें अपने पैसे क्लेम

आरबीआई ने देशभर में अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट्स की वापसी को लेकर अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों में जमा रकम को सही उनके मालिकों तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है। ऐसे खाते जिनमें 10 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ हो, उनका पैसा RBI के 'Depositor Education and Awareness (DEA)' फंड में ट्रांसफर कर दिया जाता है। हालांकि, खाताधारक या उनके लीगल वारिस इस धनराशि का कभी भी क्लेम कर सकते हैं।

अनक्लेम्ड राशि की जानकारी और क्लेम प्रक्रिया

अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम कोई अनक्लेम्ड राशि है, तो आप RBI की वेबसाइट या 'UDGAM' पोर्टल पर जाकर नाम सर्च कर सकते हैं। यहां से आपको बैंक का नाम और उस खाते का रेफरेंस नंबर मिलता है। क्लेम करने के लिए बैंक शाखा में जाकर फॉर्म भरना होता है और आधार, वोटर आईडी जैसे KYC दस्तावेज़ जमा करने होते हैं। वारिस के रूप में क्लेम करने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे लीगल कागजात भी जरूरी होते हैं।

RBI की नई सुविधाएं और पहल

आरबीआई ने KYC अपडेट को आसान बनाया है, जिससे ग्राहक बैंक शाखा, वीडियो कॉल के जरिए वेरिफिकेशन या स्थानीय बिजनेस कॉरस्पोंडेंट की सहायता से KYC पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, बैंक को तीन महीनों के भीतर क्लेम प्रक्रिया पूरी करनी होती है। RBI ने इस पहल से वित्तीय समावेशन और पारदर्शिता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है तथा लाखों करोड़ रुपए लंबित राशि को वापस लाना चाहती है।

बैंकिंग विशेषज्ञों की सोच

विशेषज्ञों का कहना है कि इस पहल से बैंकिंग प्रणाली में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और निष्क्रिय खातों का पिथराव खत्म होगा। साथ ही, परिवारों को भूले-बिसरे खातों की जानकारी मिलकर उनका पैसा सुरक्षित वापस मिलेगा। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

अगर आपके नाम पर या आपके परिचित के नाम पर बैंक में पैसा निष्क्रिय पड़ा है तो आपको या आपके वारिसों को घबराने की जरूरत नहीं है। RBI के इस खास अभियान के दौरान आप आसानी से अपना पैसा बैंक से वापस पा सकते हैं। KYC अपडेट और सही दस्तावेजों के साथ तुरंत क्लेम प्रक्रिया कराएं और अपने पैसों को पुनः सक्रिय करें। खास बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cZFXCva
via

Tuesday, November 4, 2025

IndiGo Q2 results: इंडिगो का घाटा बढ़कर ₹2582 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में उछाल

IndiGo Q2 results: दिग्गज एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (IndiGo) ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में ₹2,582 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹986.7 करोड़ के घाटे से ढाई गुना से भी ज्यादा है। कंपनी ने बताया कि इस नुकसान में डॉलर में तय भविष्य की देनदारियों पर करेंसी मूवमेंट का बड़ा असर रहा।

अगर विदेशी मुद्रा के प्रभाव (Foreign Exchange Loss) को हटा दिया जाए, तो IndiGo ने ₹104 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹754 करोड़ का नेट लॉस हुआ था।

रेवेन्यू में 9.3% का उछाल

जुलाई-सितंबर तिमाही में IndiGo का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.3% बढ़कर ₹18,555.3 करोड़ पर पहुंच गया। यह बढ़त यात्रियों की संख्या में इजाफा और बेहतर यील्ड की वजह से रही। कुल आय 10.4% बढ़कर ₹19,599.5 करोड़ हुई।

दूसरी ओर, इंडिगो के कुल खर्च 18.3% बढ़कर ₹22,081.2 करोड़ हो गए। खर्चों में सबसे तेज बढ़ोतरी विदेशी मुद्रा के नुकसान और ऑपरेटिंग कॉस्ट में हुई। विदेशी मुद्रा से नुकसान ₹2,892 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल से करीब 12 गुना ज्यादा है।

फ्यूल कॉस्ट घटी

फ्यूल कॉस्ट 9.7% घटकर ₹5,961.8 करोड़ रही। लेकिन, फ्यूल को छोड़कर बाकी खर्च 33.7% बढ़कर ₹16,119.4 करोड़ हो गए। कंपनी की कैपेसिटी (ASKs) 7.8% बढ़ी, जबकि यात्रियों की संख्या 3.6% बढ़कर 2.88 करोड़ रही। लोड फैक्टर 82.5% पर स्थिर रहा और यील्ड 3.2% बढ़कर ₹4.69 रही।

EBITDAR घटकर ₹1,114 करोड़ रह गई, जो पिछले साल ₹2,434 करोड़ थी। हालांकि विदेशी मुद्रा प्रभाव को छोड़ दें, तो EBITDAR ₹2,667 करोड़ से बढ़कर ₹3,800 करोड़ पहुंच गया। मार्जिन 15.7% से बढ़कर 20.5% हुआ।

विमान, रूट और कैश पोजीशन

सितंबर तिमाही के अंत तक IndiGo के पास कुल 417 विमान थे और कंपनी ने हर दिन 2,244 उड़ानों का संचालन किया। इस दौरान उसने 94 घरेलू और 41 अंतरराष्ट्रीय रूट पर सेवाएं दीं।

सितंबर के अंत में कंपनी के पास कुल नकद ₹53,515 करोड़ और कुल कर्ज (लीज देनदारियों सहित) ₹74,814 करोड़ था।

IndiGo के CEO का बयान

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि कंपनी ने 10% रेवेन्यू ग्रोथ और विदेशी मुद्रा प्रभाव को छोड़कर ऑपरेशनल प्रॉफिट दर्ज किया है। उनके मुताबिक, जुलाई में स्थिति स्थिर रही और अगस्त-सितंबर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए अपनी कैपेसिटी ग्रोथ गाइडेंस को 'अर्ली टीन्स' रेंज यानी 11% से 14% के बीच तक बढ़ाया है।

IndiGo के शेयरों का हाल

नतीजों से पहले मंगलवार को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1.15% गिरकर ₹5,630 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 42.1% की मजबूत बढ़त दर्ज हुई है। इस साल यानी 2025 में अब तक स्टॉक ने 22.51% का रिटर्न दिया है। बीते 5 साल के दौरान शेयरों में 295.60% की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप 2.18 लाख करोड़ रुपये है।

Adani Enterprises Q2 results: एकमुश्त लाभ से 84% बढ़ा प्रॉफिट, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹25000 करोड़; शेयरों में गिरावट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FnyCGiM
via

Monday, November 3, 2025

Honda Elevate ADV Edition: भारत में लॉन्च हुआ Honda Elevate का ADV Edition, जानें कीमत और फीचर्स

Honda Elevate ADV Edition: अगर आप एक स्पोर्टी, प्रीमियम और एडवेंचर लुक वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Honda ने भारत में अपनी मिड साइज SUV Honda Elevate के ADV Edition को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की तरफ से इसमें दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स क्वालिटी दी गई है। होंडा की ये मिड साइज SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसे जबरदस्त SUV का मुकाबला करेगी। चलिए अब इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।

होंडा एलिवेट ADV एडिशन में क्या खास?

होंडा (Honda) ने इस नए एडिशन को आउटडोर और एडवेंचर-लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। SUV को एक एक्सक्लूसिव और बोल्ड लुक देने के लिए इसमें कई विजुअल अपग्रेड्स किए गए हैं।

एक्सटीरियर हाइलाइट्स

इस मिड साइज SUV में न्यू ग्लोसी ब्लैक अल्फा-बोल्ड प्लस (Glossy Black Alpha-Bold Plus) में ग्रिल, बोनट पर ऑरेंज एक्सेंट वाला डेकल, ब्लैक रूफ रेल्स एंड ब्लैक ORVMS, अपर ग्रिल मोल्डिंग, डोर मोल्डिंग, विंडो बेल्टलाइन मोल्डिंग, शार्क फिन एंटीना और हैंडल्स, फेंडर पर एडीवी लोगो और ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिनमें ऑरेंज हाइलाइट्स दिए गए हैं। इसमें ADV बैजिंग, ऑरेंज फॉग लैम्प गार्निश और रियर बंपर पर ऑरेंज स्किड प्लेट्स मिलती है, जो इसे एकदम एडवेंचर लुक देती है। कुल मिलाकर यह एडिशन पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और ऑफ-रोड तैयार नजर आता है।

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसमें फुल ऑल-ब्लैक केबिन मिलता है। जिसमें ऑरेंज स्टिचिंग दी गई है। इसमें सीट्स, AC नॉब्स और गियर कंसोल पर ऑरेंज एक्सेंट्स दिए गए हैं। सीट बेल्ट के मेटल पार्ट्स ऑरेंज कलर में हैं और केबिन का रूफ, पिलर्स व सन वाइजर ब्लैक टोन में हैं। साथ ही इसमें ADV-स्पेसिफिक इल्युमिनेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल भी जोड़ा गया है, जो इसे स्पोर्टी फील देता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 121 PS की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस SUV में छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी दिए गए हैं।

अधिकारियों ने क्या कहा?

होंडा कार इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा, “होंडा एलीवेट को अपने बोल्ड लुक और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से देशभर के ग्राहकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब, एलीवेट ADV एडिशन को टॉप ट्रिम के रूप में पेश कर हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार और अधिक प्रीमियम विकल्प देना है।

इस नए मॉडल में पहले से भी ज्यादा बोल्ड और शार्प डिज़ाइन है, जो होंडा की भरोसेमंद क्वालिटी, परफॉर्मेंस और स्टाइल का शानदार संयोजन पेश करता है। यह SUV हर यात्रा को और अधिक आरामदायक और यादगार बनाने के लिए तैयार है। हम इस रोमांचक नए एडिशन के साथ और भी ज्यादा ग्राहकों को होंडा ड्राइविंग अनुभव से जोड़ने के लिए उत्साहित हैं।”

कितनी है कीमत?

कंपनी की तरफ से मिड साइज SUV को सिंगल और ड्यूअल पेंट ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये से 16.66 लाख रुपये के बीच है।

किनसे है मुकाबला?

Honda Elevate के ADV Edition को मिड साइज SUV के तौर पर पेश किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUV के साथ है।

यह भी पढ़ें: Hyundai Venue 2025 का नया लुक हुआ रिवील, बुकिंग शुरू सिर्फ ₹25,000 में



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7iz8Tev
via

Sunday, November 2, 2025

King Movie Title Reveal: शाहरुख खान ने किया ‘किंग’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज, बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफ़ा

King Movie Title Reveal: 2 नवंबर, जिसे दुनिया भर में SRK डे कहा जाता है, इस साल और भी खास बन गया। दरअसल शाहरुख खान ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘किंग’ से अपना शानदार लुक से पर्दा उठाया। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, और ये पठान के बाद दोनों की दूसरी फिल्म है। ऐसे में, फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक दमदार, खतरनाक और बेहद स्टाइलिश नए अंदाज़ में नजर आएंगे, जैसा उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा। अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान सिल्वर बालों, स्टाइलिश इयर कफ्स, और एक दमदार ठंडे तेवर वाली पर्सनैलिटी में नजर आते हैं, जो उनके इस नए, डार्क और इंटेंस लुक को दिखाता है। इसके साथ ही वीडियो में उनका थीम सॉन्ग “दे कॉल हिम किंग” भी शेयर किया गया है, एक ऐसा एंथम जो उनके टाइटल के पूरी तरह लायक है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इस झलक में शाहरुख खान की एक लाइन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है- “डर नहीं, दहशत हूं KING।”धमाकेदार एक्शन, बेहतरीन स्टाइल और सिद्धार्थ आनंद के सिग्नेचर ग्रैंड स्केल के साथ, ‘किंग’ शाहरुख खान की लीजेंडरी विरासत का जश्न बनने जा रही है और साथ ही उसका एक नया रूप भी पेश कर रही है। लॉन्च के कुछ ही मिनटों में फिल्म ने फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी पैदा कर दी है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज़ होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा, और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी।

यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cHiEXqk
via

Saturday, November 1, 2025

Asia Cup 2025: BCCI ने मोहसिन नकवी को दिया अल्टीमेटम, एक-दो दिन में मिली ट्रॉफी तो...

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में ट्रॉफी विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारत को 2025 एशिया कप जीते हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने इस मामले को अब ICC के सामने रखने का फैसला किया है। BCCI के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वे इस मुद्दे को 4 नवंबर को होने वाली ICC मीटिंग में उठाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि ट्रॉफी जल्द ही मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में पहुंच जाएगी।

बता दें एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री भी हैं। इसके बाद मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने के बजाय उसे अपने साथ होटल रूम लेते गए थे।

ट्रॉफी नहीं मिलने पर क्या कहा

PTI से बात करते हुए एक वीडियो में देवजीत सैकिया ने कहा, "हां, हम इस बात से थोड़ा नाखुश हैं कि एक महीने बाद भी हमें ट्रॉफी नहीं दी गई है। हम इस मामले को देख रहे हैं। करीब 10 दिन पहले हमने ACC के चेयरमैन को एक लेटर भी लिखा था, लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।" सारी देरी और परेशानी के बाद भी सैकिया को भरोसा है कि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा, “ट्रॉफी अभी भी उनके पास है, लेकिन हमें उम्मीद है कि एक-दो दिनों में यह मुंबई स्थित BCCI ऑफिस पहुंच जाएगी।”

ICC मीटिंग में उठाएंगे मु्द्दा

सैकिया ने साफ कहा कि अगर ट्रॉफी का मामला जल्द नहीं सुलझा तो अगले हफ्ते दुबई में होने वाली ICC मीटिंग में इसे आधिकारिक रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मुद्दा जल्द ही ठीक हो जाएगा और भारतीय फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सैकिया के अनुसार, “BCCI इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा है और हम इसे हल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं देश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि ट्रॉफी भारत जरूर आएगी। बस यह नहीं कह सकते कि कब, लेकिन यह जरूर हमारे पास लौटेगी।”



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/586rCbe
via

Friday, October 31, 2025

MP: क्रेन में लगा झटका तो बीजेपी सांसद गणेश सिंह को आया गुस्सा, ऑपरेटर को मारा थप्पड़

मध्य प्रदेश के सतना में आज (शुक्रवार) सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इस मौके पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एक अलग ही घटना भी देखने को मिली। माल्यार्पण के बाद हाइड्रोलिक मशीन में झटका लगने पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया।

बीजेपी सांसद वीडियो हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश के सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह एक वायरल वीडियो के बाद विवाद में आ गए हैं। वीडियो में वह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सतना के सेमरिया चौक की है, जहां 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता दिवस के मौके पर किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद गणेश सिंह ने पहले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सतना के सेमरिया चौक पहुंचे, जहां डॉ. बी. आर. अंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ाने का कार्यक्रम था

क्रेन ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़

माला चढ़ाने के लिए उन्हें हाइड्रोलिक क्रेन से ऊपर उठाया गया। लेकिन नीचे आते समय क्रेन अचानक बीच में ही रुक गई, जिससे सांसद करीब एक मिनट तक हवा में लटके रहे। जब क्रेन दोबारा चालू हुई, तो वह ठीक से नहीं चली और मशीन असंतुलित हो गई

इस घटना से नाराज़ होकर सांसद ने क्रेन ऑपरेटर को बुलाया, उसका हाथ पकड़ा और सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद कई बीजेपी कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग इस पूरी घटना के गवाह बने। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने इसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों और विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/kwYzUqA
via

Thursday, October 30, 2025

Ask SRK Session: शाहरुख खान ने AskSRK सेशन के दौरान फैंस के सवालों का दिया जवाब, बर्थडे को लेकर भी प्लान किया रिवील

Ask SRK Session: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने Ask SRK Session आयोजित किया। इसमें एक्टर ने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इन जवाबों में शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी बात की है।

शाहरुख खान से एक फैन ने सवाल किया, ‘जब उनकी ‘दिल से’ रिलीज़ हुई थी तब वह 15 साल का था और ‘छैयां छैयां’ का जादू आज तक हम पर छाया है। इसपर शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं अपने जन्मदिन वाले हफ़्ते में रिलीज़ होने वाली इन सभी फ़िल्मों के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं कोशिश करूंगा कि ये सब देखूं। आप भी अपने दोस्तों को साथ देखिए।

Ask SRK में एक यूजर ने एक्टर के बर्थडे को सवाल किया। उनसे पूछा सर, इस बार मन्नत पे फैंस को बधाई देने आओगे? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया और कहा, ‘हां, लेकिन इसके लिए कैप लगानी पड़ेगी..’ एक फैन ने फ्लाइट की तस्वीर शेयर की और कहा, ‘आपका जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई आ रहा हूं... तो शाहरुख ने कहा कि स्वागत है, मिलते हैं 2 नवंबर को..’

शाहरुख खान के एक फैन ने एक्टर से उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी उनका अनुभव जानने की कोशिश की। उन्होंने पूछा, ‘ किंग में सुहाना के साथ काम करने के बारे में आपकी भावना को सबसे अच्छे से कौन सा वर्ड बता सकता है? इसपर शाहरुख खान ने कहा, ‘अपना सा लगता है...’

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन के दौरान अपने साथी मेगास्टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए अपनी विनम्रता और सौहार्द से एक बार फिर दिल जीत लिया। जब एक प्रशंसक ने उनसे सलमान खान को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा, तो शाहरुख ने तुरंत जवाब दिया, "बेस्ट भाई। उनसे प्यार करता हूं।"

बॉलीवुड में सबसे चर्चित दोस्ती में से एक, दोनों अभिनेताओं ने अक्सर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया है। इन दोनों सितारों ने करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और पठान जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

शाहरुख खान और सलमान खान, दोनों का करियर तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक शानदार रहा है, अक्सर उनकी तुलना की जाती है, फिर भी दर्शकों ने दोनों की बराबर सराहना की है। शाहरुख की ताज़ा टिप्पणी ने प्रशंसकों को एक बार फिर याद दिलाया कि प्रतिस्पर्धा से परे।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aCIs2oT
via