Wednesday, September 2, 2026

Dividend Stock: हर शेयर पर ₹94 का डिविडेंड, 4 सितंबर से पहले बनना होगा शेयरहोल्डर; 3 महीनों में कीमत 45% चढ़ी

फेडरल-मोगुल गोएट्ज (इंडिया) अपने शेयरहोल्डर्स को 94 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है। इस अमाउंट में 7.50 रुपये का अंतरिम और 86.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। दोनों ही तरह के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

इसका मतलब है कि अगर आप पहले से कंपनी के शेयरहोल्डर नहीं हैं और डिविडेंड पाना चाहते हैं तो आपको 3 सितंबर को ट्रेडिंग खत्म होने से पहले शेयर खरीदने होंगे। डिविडेंड का ऐलान अगस्त महीने में हुआ था। अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड का पेमेंट 25 सितंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

फेडरल-मोगुल गोट्ज (इंडिया) लिमिटेड भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पिस्टन, पिस्टन रिंग, पिन, वॉल्व सीट जैसे ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाती, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूट करती है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

Federal-Mogul Goetze का शेयर 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत मजबूत

शेयर की कीमत 2 सितंबर को BSE पर 612.85 रुपये पर बंद हुई। शेयर एक सप्ताह में 11 प्रतिशत और 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 45 प्रतिशत और 6 महीनों में 55 प्रतिशत उछली है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 3400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 640 रुपये और एडजस्टेड लो 359 रुपये है।

BEML Share Price: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट बनाने के लिए मिला ₹180 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में दिखी 4% तेजी

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 515.81 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 41.36 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 7.43 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान फेडरल-मोगुल गोएट्ज (इंडिया) का रेवेन्यू 1,924.12 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 168.91 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 30.36 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/KrnUcC9
via

No comments:

Post a Comment