ऑफिस कल्चर में Gen Z अपने अलग अंदाज और बेबाक सोच के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। कभी उनके अनोखे ईमेल वायरल हो जाते हैं तो कभी काम करने के नए तरीके लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अब एक ऐसे ही कर्मचारी का छुट्टी से जुड़ा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी ईमानदारी और मजेदार अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया। इस कर्मचारी ने अपने मैनेजर को पहले से ही बता दिया कि वह अपनी छुट्टियां एक खास मौके के लिए बचाकर रखना चाहता है।
इतना ही नहीं, उसने भविष्य में बीमारी या किसी अन्य वजह से छुट्टी मांगने पर खुद ही उसकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट करने की सलाह दे डाली। मैनेजर ने इस बातचीत को मजाकिया अंदाज में शेयर किया, जिसके बाद इंटरनेट पर लोग इस अनोखे लीव प्लान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मैनेजर से की अजीब लेकिन ईमानदार अपील
एक Gen Z कर्मचारी ने अपने मैनेजर को WhatsApp पर ऐसा मैसेज भेजा, जिसे देखकर शायद कोई भी हंस पड़े। कर्मचारी ने कहा कि वह गणपति और दिवाली के दौरान छुट्टी नहीं लेगा, क्योंकि वह अपनी छुट्टियां साल के अंत में होने वाली फैमिली वेडिंग के लिए बचाकर रखना चाहता है। उसने अपनी प्लान्ड लीव 16 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक रखने की जानकारी दी।
'अगर बीमारी का बहाना बनाऊं तो छुट्टी मत देना'
मैसेज का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया, जब कर्मचारी ने खुद ही मैनेजर से कहा कि अगर वह भविष्य में बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द या किसी अन्य वजह से छुट्टी मांगे, तो उसकी बातों पर भरोसा न किया जाए।उसने मजाकिया अंदाज में मैनेजर से अपनी छुट्टी की रिक्वेस्ट रिजेक्ट करने की अनुमति दे दी।

मैनेजर ने बताया 'लीव इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो'
कर्मचारी के मैनेजर ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट LinkedIn पर शेयर किया और इसे मजाकिया अंदाज में "leave investment portfolio" बताया। उन्होंने लिखा कि पहले तो कर्मचारी की प्लानिंग देखकर प्रभावित हुए, लेकिन इसके बाद आने वाली "शर्तों और नियमों" ने उन्हें हैरान कर दिया।
Gen Z का नया तरीका: खुद से ही एग्रीमेंट
मैनेजर ने पोस्ट में मजाक करते हुए कहा कि यह सिर्फ छुट्टी की एप्लीकेशन नहीं, बल्कि एक तरह का बजट ऐलान और खुद पर लगाया गया लीव कंट्रोल सिस्टम है। उन्होंने लिखा कि Gen Z अब मैनेजर से नहीं, बल्कि अपने भविष्य वाले रूप से बातचीत कर रही है और मैनेजर को उसकी निगरानी की जिम्मेदारी दे रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कर्मचारी की ईमानदारी और अनुशासन की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे सबसे अलग और मजेदार लीव प्लानिंग बताया। एक यूजर ने इसे "कमाल की ईमानदारी" कहा, वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा कि ऐसा अनुशासन शायद ही कभी देखने को मिलता है।
छुट्टी बचाने का नया फॉर्मूला हुआ वायरल
इस पूरे मामले ने दिखाया कि Gen Z ऑफिस कल्चर को अपने अलग अंदाज में बदल रही है। जहां पहले कर्मचारी छुट्टी लेने के नए तरीके खोजते थे, वहीं इस कर्मचारी ने अपनी ही छुट्टियों पर लगाम लगाने के लिए मैनेजर को जिम्मेदारी सौंप दी।
कौन हैं अभिजीत दिपके, कितनी पढ़ाई की है? CJP के संस्थापक का पूरा बैकग्राउंड जानिए
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/psxnMdE
via
No comments:
Post a Comment