Thursday, June 11, 2026

Star Plus show: इस मानसून स्टार प्लस लेकर आ रहा है रोमांस की नई दास्तान ‘फितूर’, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय- ईशान धवन की जोड़ी आएगी नजर

Star Plus show: स्टार प्लस ने अपने आगामी शो ‘फितूर’ का पहला टीज़र जारी कर दिया है। टीजर ने शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीज़र में एक शर्मीली और डरी-सहमी लड़की की झलक दिखाई गई है, जिसे एक नाज़ुक गुलाब के रूप में दर्शाया गया है। यह गुलाब अपनी पूरी खूबसूरती के साथ खिलता है, जबकि उसके साथ मौजूद कांटा उसे चोट पहुंचाने के बजाय उसकी रक्षा करता नज़र आता है। जहां गुलाब मासूमियत और नाज़ुकता का प्रतीक है, वहीं कांटा उसकी ढाल बनकर दुनिया की हर बुरी नज़र और खतरे से उसे बचाने के लिए खड़ा दिखाई देता है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

यह हिंट वाला टीजर शायद शो के लीड किरदारों के रिश्ते की ओर इशारा करती है। वॉइस ओवर में आप सुन सकते हैं कि “मेरे होते हुए तुम्हें कोई छू भी नहीं सकता।” सुकून भरे संगीत और खूबसूरत सीन्स से सजा यह टीज़र एक ऐसे रिश्ते की झलक देता है, जहां सुरक्षा और संरक्षण ही प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति बन जाते हैं।

अपने मुख्य किरदारों के चेहरे पूरी तरह उजागर किए बिना, यह प्रोमो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है। आखिर इस प्रेम कहानी के पीछे कौन-से जज़्बात छिपे हैं? क्या यह रिश्ता दो दिलों के लिए एक सुरक्षित आशियाना बनेगा, या फिर यही फितूर उनकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगा?

टीज़र में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन की केवल झलक दिखाई गई है, लेकिन दोनों की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोमो से साफ है कि यह कहानी सिर्फ प्रेम की नहीं, बल्कि भरोसे, सुरक्षा और गहरे भावनात्मक जुड़ाव की भी होगी। रोमांस, रहस्य और भावनाओं के खूबसूरत मेल के साथ, ‘फितूर’ जल्द ही स्टार प्लस पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1USlA7Q
via

No comments:

Post a Comment