भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा ही चर्चा में रहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जहां भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इटरंव्यू में उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों में कई बार फैसले भारत के पक्ष में जाते हुए दिखाई देते हैं। खुशदिल शाह ने कहा कि अंपायरिंग से लेकर कुछ अन्य व्यवस्थाओं तक, कई मामलों में भारत को बेहतर स्थिति मिलती नजर आती है।
ARY पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान खुशदिल शाह ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों से जुड़े दबाव और इमोशनल माहौल पर खुलकर बात की। खुशदिल शाह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों में खेल के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो अक्सर भारत के पक्ष में नजर आती हैं और मुकाबले पर असर डाल सकती हैं।
खुशदिल ने क्या कहा
खुशदिल शाह ने कहा, “मैचों में ज्यादातर चीजें उनके पक्ष में होती हैं। कई बार अंपायरिंग के फैसले भी उनके हक में जाते हैं, ड्रेसिंग रूम से जुड़े कुछ फैसले भी उनके पक्ष में नजर आते हैं और कभी-कभी मैच भी उनकी इच्छा के मुताबिक होते दिखाई देते हैं। इन सबके बावजूद जब पाकिस्तान जीतता है, तो वह जीत और भी ज्यादा खास और खुशी देने वाली होती है।”
भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन
हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है। भारत ने 2026 टी20 विश्व कप, 2025 एशिया कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान की टीम को भारत पर आखिरी जीत 2022 एशिया कप में मिली थी, वहीं वनडे में पाकिस्तान ने भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हराया था। वहीं इसके बाद पाकिस्तान को जीत नहीं मिली।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/JzNcWYi
via
No comments:
Post a Comment