UPSC Prelims Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित 2026 सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने इन उम्मीदवारों की चिंता का समाधान करते हुए यूपीएससी सीएसई 2026 प्री का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, UPSC ने सीएसई 2026 के जरिए 933 वैकेंसी की घोषणा की है।
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री 24 मई 2026 को पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बैठेंगे, वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. आप नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं:
upsc.gov.in
upsconline.gov.in
upsconline.nic.in
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "What's New" सेक्शन को चेक करें और "e-Admit Card: Civil Services (Preliminary) Examination, 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आपको UPSC एप्लीकेशन पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां मोबाइल नंबर, रजिस्टर्ड ईमेल ID और URN नंबर की मदद से लॉग इन कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और आगे इस्तेमाल के लिए एक क्लियर प्रिंटआउट ले लें।
यूपीएससी एडमिट कार्ड में चेक करें ये 8 जरूरी चीजें
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रवेश पत्र में यहां बताई जा रही हर जानकारी को ध्यान से मिला लें. अगर कोई गड़बड़ी हो तो तुरंत आयोग से संपर्क करें:
- नाम और स्पेलिंग
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख (24 मई 2026)
- एग्जाम की शिफ्ट
- सेंटर कोड और एग्जाम सेंटर का पूरा पता
- विषय
- जरूरी गाइडलाइंस
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री परीक्षा समय
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री परीक्षा 24 मई, रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए पर्याप्त समय लेकर निकलें।
पहली शिफ्ट : यह पेपर सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, इसलिए सुबह 9 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।
दूसरी शिफ्ट : यह पेपर दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोपहर 2 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा हॉल में ये चीजें रहेंगी बैन
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री के एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर या ब्लूटूथ डिवाइस न ले जाएं, वरना आपको परीक्षा से डिबार (वंचित) किया जा सकता है।
यूपीएससी सीएसई 2026 परीक्षा नियमों में हुआ है ये बदलाव
यूपीएससी ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा नियमों में बदलाव लागू किए हैं। इनके तहत अब पहले से ही अच्छे पदों पर नियुक्त उम्मीदवार बेहतर की लालच में यूपीएससी सीएसई नहीं दे पाएंगे।
अगर प्री और मुख्य परीक्षा के बीच किसी कैंडिडेट की नियुक्ति आईएएस या आईपीएस पद पर हो जाती है तो वो मेंस एग्जाम नहीं दे पाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/J7fXrFa
via
No comments:
Post a Comment