Friday, May 15, 2026

Muthoot Finance Share: मुथूट फाइनेंस का शेयर 6% क्रैश, क्या अभी खरीदने पर होगी मोटी कमाई?

Muthoot Finance Share: मुथूट फाइनेंस के मार्च तिमाही के नतीजे अच्छे हैं। इस दौरान लोन ग्रोथ अच्छी रही। इंटरेस्ट मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिखा। हालांकि, एसेट क्वालिटी में थोड़ी गिरावट दिखी। लेकिन, कंपनी की पूरी लोन बुक कोलैटराइज्ड है, जिससे चिंता की बात नहीं है। कंपनी का 91 फीसदी एसेट्स गोल्ड लोन से आता है। इसका मतलब है कि गोल्ड के आउटलुक का असर कंपनी के बिजनेस पर पड़ता है।

गोल्ड लोन बिजनेस के लिए अच्छी संभावनाएं

भारत में घर में सोना रखने का चलन है। इसका मतलब है कि मुथूट फाइनेंस जैसी कंपनियों के लिए कारोबार की अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी। गोल्ड की कीमतों में जल्द बड़ी गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। कंपनी की दो सब्सिडियरी हैं। इनमें मुथूट मनी और एनबीएफसी एमएफआई बेलस्टार शामिल हैं। मुथूट मनी में उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बेलस्टार में 66.13 फीसदी हिस्सेदारी है। ग्रुप की कंसॉलिडेटेड गोल्ड लोन बुक मार्च के अंत में 1,65,030 करोड़ रुपये की थी।

कंपनी ने 15 फीसदी लोन ग्रोथ का गाइडेंस दिया

मुथूट फाइनेंस का स्टैंडएलोन एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) साल दर साल आधार पर 50 फीसदी बढ़ा है। इसमें गोल्ड की कीमतों में इजाफा का हाथ है। मार्च तिमाही में कंपनी के कस्टमर बेस में हल्की कमी आई है। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि यह गोल्ड बिजनेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर हो सकता है। कंपनी ने FY27 के लिए 15 फीसदी लोन ग्रोथ का गाइडेंस दिया है।

मुथूट का एलटीवी रेशियो 57 फीसदी 

गोल्ड लोन बिजनेस की ग्रोथ में सोने की कीमतों में तेजी का हाथ है। सोना महंगा होने से ग्राहक को अपने सोने पर ज्यादा लोन मिलता है। इसके अलावा अनसेक्योर्ड लोन पर आरबीआई की सख्ती से गोल्ड लोन की डिमांड बढ़ी है। मुथूट फाइनेंस का लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो 57 फीसदी है, जो काफी कंफर्टेबल है।

गोल्ड लोन बिजनेस के लिए नई गाइडलाइंस लागू

गोल्ड लोन बिजनेस में बढ़ती प्रतियोगिता के बावजूद मुथूट फाइनेंस अपनी लेंडिंग यील्ड बढ़ाने में सफल रही है। कंपनी को लेंडिंग यील्ड 18-19 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। आरबीआई की गोल्ड लोन की नई गाइडलाइंस इस साल 1 अप्रैल से लागू हो गई है। इसमें ग्राहक की सुरक्षा बढ़ाने के कई उपाय किए गए हैं। छोटे अमाउंट के लोन पर एलटीवी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें: Rupee At Record Low: रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.05 पर पहुंचा

लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है

मुथूट फाइनेंस का शेयर 15 मई को 6.29 फीसदी गिरकर 3,309 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह शेयर करीब 14 फीसदी गिरा है। लेकिन, बीते एक साल में यह 57 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस दौरान दूसरी गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों में भी जबर्दस्त तेजी आई है। आगे गोल्ड की कीमतों में गिरावट के आसार नहीं हैं। इसका मतलब है कि मुथूट फाइनेंस जैसी कंपनियों की अच्छी ग्रोथ जारी रह सकती है। लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/E67cp8S
via

No comments:

Post a Comment