UP Board 10th12th Result Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। 10 मार्च को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई थीं। इसके बाद 18 मार्च से बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होकर 4 अप्रैल को पूरा हो चुका है। अब छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
यूपीएमएसपी ने अभी तक रिजल्ट की कोई तारीख घोषित नहीं की है। दोनों कक्षाओं का परिणाम इसी महीने के तीसरे या अंतिम हफ्ते में जारी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, बोर्ड ने 34,000 से अधिक छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर पोटर्ल पर डालने के लिए स्कूलों को आज तक का समय दिया था। साथ ही, जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं किसी कारण से छूट गई थीं, उनकी परीक्षा 9 और 10 अप्रैल के बीच पूरी की जानी है। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की कवायद शुरू कर सकता है।
फिलहाल बोर्ड ने छात्रों से साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। बोर्ड को प्राप्त खबरों के अनुसार साइबर ठग बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में नंबर बढ़ाने के लिए छात्रों और अभिभावकों को फोन कर पैसों की मांग कर रहे हैं। साथ ही, यूपी बोर्ड ने छात्रों से रिजल्ट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आधिकरिक चैनल को फॉलो करने को कहा है। बता दें, यूपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस के जरिए भी जारी किया जाता है।
UPMSP 10th, 12th Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट्स
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर डालें।
- डिटेल्स सबमिट करें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें।
DigiLocker पर भी कर सकते हैं चेक
- digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप खोलें।
- अपने मोबाइल नंबर, आधार या यूज़रनेम का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
- अगर आप नए यूजर हैं, तो क्विक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- “एजुकेशन” या “इश्यू किए गए डॉक्यूमेंट्स” सेक्शन में जाएं।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) चुनें।
- क्लास 10th या क्लास 12th मार्कशीट 2026 चुनें।
- जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर और एग्जाम का साल (2026) डालें।
- Get Document पर क्लिक करें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करें या सेव करें।
एक ही दिन जारी किया जाएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट एक ही दिन जारी होने की उम्मीद है। ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी। स्टूडेंट्स को बाद में अपने स्कूलों से मूल मार्कशीट लेनी होगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mbvjqpB
via
No comments:
Post a Comment