इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से ईडन गार्डन्स में होगा। कोलकाता की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने पहले दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर मजबूत स्थिति बना रखी है। वहीं दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं इस मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है।
इस मुकाबले में कोलकाता की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। लेकिन केकेआर के लिए पंजाब की टीम सामना करना आसान नहीं होगा। पंजाब की टीम अभी शानदार फॉर्म में है। टीम ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है।
मैच में बारिश डाल सकती है खलल?
AccuWeather के अनुसार कोलकाता में बारिश की संभावना जताई गई आ रही है। 6 अप्रैल को कोलकाता में पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच, तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के समय मौसम का असर देखने को मिल सकता है और खेल में रुकावट भी आ सकती है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो मुकाबला रद्द भी हो सकता है।
कैसा है कोलकाता का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स की इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले मैच में टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 221 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर को बचा नहीं पाए और मैच हार गए। दूसरे मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी कमजोर रही और टीम ने 226 रन दे दिए। जवाब में कोलकाता की बल्लेबाजी भी ज्यादा नहीं चल पाई और टीम सिर्फ 161 रन पर आउट हो गई, जिससे उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी।
पंजाब का आईपीएल में अबतक का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत बहुत अच्छी की है और अपने दोनों शुरुआती मैच जीत लिए हैं। पिछले मैच में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, जबकि पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के आने से टीम में नया जोश देखने को मिल रहा है। पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी और इस बार भी उसी तरह शानदार प्रदर्शन की उम्मीद दिख रही है।
रद्द हुआ मैच तो दोनों टीमों के मिलेंगे 1-1 अंक
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में अपना पहला पॉइंट मिल जाएगा।
बारिश की वजह से पूरा मैच होना मुश्किल लग रहा है, इसलिए छोटा मुकाबला हो सकता है। 5-5 ओवर का मैच कराने के लिए खेल रात 10:56 बजे तक और टॉस 10:46 बजे तक होना जरूरी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZbzSc5P
via
No comments:
Post a Comment