Monday, April 27, 2026

Q4 Results: 9 गुना बढ़ा फाइनेंस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹11 के डिविडेंड का भी ऐलान

Q4 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Piramal Finance ने सोमवार (27 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 9 गुना बढ़कर ₹603 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹64 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 168% बढ़कर ₹1,540 करोड़ पहुंच गया।

मुनाफे में उछाल क्यों आया

पिरामल फाइनेंस के मुनाफे में बड़ी बढ़त कुछ खास डील्स की वजह से आई। Piramal Imaging की बिक्री से करीब 148 मिलियन डॉलर की डिफर्ड रकम मिली।

इसके अलावा कंपनी ने Shriram Life Insurance में अपनी हिस्सेदारी ₹600 करोड़ में बेच दी। साथ ही IFC और ADB से $350 मिलियन की फंडिंग भी हासिल की।

AUM ₹1 लाख करोड़ के पार

पिरामल फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) FY26 में 25% बढ़कर ₹1,01,230 करोड़ हो गया।

ग्रोथ AUM 33% बढ़कर ₹98,423 करोड़ पहुंच गया। वहीं ग्रोथ-टू-लेगेसी AUM का अनुपात सुधरकर 97:03 हो गया, जो बताता है कि कंपनी तेजी से नए बिजनेस पर फोकस कर रही है।

मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार

  • पिरामल फाइनेंस का Q4 FY26 में नेट इनकम मार्जिन 14 बेसिस पॉइंट बढ़कर 6.5% हो गया। यह सुधार बेहतर पोर्टफोलियो मिक्स और कम उधारी लागत की वजह से आया।
  • ग्रोथ बिजनेस का प्री-टैक्स प्रॉफिट FY26 में ₹1,560 करोड़ रहा। RoAUM बढ़कर 2.1% हो गया, जो पिछले साल 1.8% था।
  • खर्च भी काबू में आया है। Opex-to-AUM घटकर 3.4% पर आ गया, जो पहले 4% था।

    एसेट क्वालिटी स्थिर रही

  • पिरामल फाइनेंस की एसेट क्वालिटी में कोई बड़ी खराबी नहीं दिखी। ग्रॉस NPA 2.3% और नेट NPA 1.6% पर रहा।
  • नेटवर्थ ₹28,191 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं कंपनी के पास ₹8,640 करोड़ की मजबूत लिक्विडिटी बनी हुई है, जो कुल एसेट का करीब 8% है।

रिटेल बिजनेस बना ग्रोथ का इंजन

पिरामल फाइनेंस का रिटेल AUM 33% बढ़कर ₹85,885 करोड़ हो गया और अब यह कुल AUM का 85% हिस्सा है। मॉर्गेज AUM 32% बढ़कर ₹57,837 करोड़ पहुंच गया, जो रिटेल AUM का 67% और कुल AUM का 57% है।

रिटेल सेगमेंट में अलग-अलग प्रोडक्ट्स में 19% से 52% तक की ग्रोथ दर्ज की गई। Q4 FY26 में रिटेल डिस्बर्समेंट 34% बढ़कर ₹13,101 करोड़ हो गया।

होलसेल बिजनेस में भी तेजी

Wholesale 2.0 AUM 38% बढ़कर ₹12,538 करोड़ हो गया। तिमाही में डिस्बर्समेंट 63% बढ़कर ₹2,782 करोड़ रहा। वहीं ₹2,268 करोड़ की रिपेमेंट भी मिली, जिसमें प्री-पेमेंट शामिल है।

टेक्नोलॉजी से कलेक्शन में बड़ा सुधार

पिरामल फाइनेंस ने AI बेस्ड कलेक्शन सिस्टम अपनाया है, जिससे रिकवरी में काफी सुधार हुआ है। मंथली कलेक्शन Q1 FY26 के ₹84 करोड़ से बढ़कर Q4 में ₹834 करोड़ तक पहुंच गया।

ग्राहकों की शिकायतें भी पिछले तीन साल में काफी कम होकर 0.3 प्रति 1000 ग्राहक रह गई हैं, जो पहले 2.8 थीं।

मैनेजमेंट का क्या कहना है

पिरामल फाइनेंस के चेयरमैन आनंद पिरामल का कहना है कि ₹1 लाख करोड़ AUM पार करना एक अहम पड़ाव है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है लगातार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखना।

उन्होंने कहा कि कंपनी रिटेल फोकस बढ़ा रही है, साथ ही मुनाफा, एसेट क्वालिटी और बैलेंस शीट को मजबूत बनाए रख रही है।

डिविडेंड और बोर्ड के फैसले

पिरामल फाइनेंस के बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹11 (550%) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड AGM के बाद शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने पर दिया जाएगा।

इसके अलावा सुहैल नथानी को 5 साल के लिए दोबारा इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है।

Piramal Finance के शेयर

Piramal Finance का शेयर रिजल्ट से पहले BSE पर 1.23% गिरकर ₹1,840.70 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 38.92 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 41.54 हजार करोड़ रुपये है।

Bajaj Housing Q4 Results: बजाज की कंपनी को ₹669 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 16% का उछाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZdMxSWb
via

No comments:

Post a Comment