Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार फिलहाल काफी अजीब लेवल पर है। यहां नीचे की तरफ सपोर्ट बना हुआ है, लेकिन ऊपर जाते ही रुकावट आ रही है। ऐसे में बुधवार को बाजार खुलने पर पिछले दो दिनों के ग्लोबल घटनाक्रम का असर साफ देखने को मिल सकता है।
अगर सोमवार की बात करें, तो वीकली एक्सपायरी और मंगलवार की छुट्टी से पहले बाजार पर दबाव नजर आया। कमजोर ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते निफ्टी 24,000 के नीचे फिसल गया। हालांकि गिरावट के बाद बाजार ने मजबूती भी दिखाई। निफ्टी ने हाल का गैप भरने की कोशिश की और दिन के निचले स्तर से रिकवरी करते हुए आखिर में 23,800 के ऊपर बंद हुआ।
शुरुआती झटका से संभला बाजार
बाजार की शुरुआत करीब 460 अंकों की गिरावट के साथ हुई थी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में आई रुकावट रही। लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आई, जिससे इंडेक्स अपने लो से करीब 300 अंक रिकवर कर सत्र के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ।
इन शेयरों में रही हलचल
निफ्टी में HDFC Life, Adani Enterprises और ICICI Bank टॉप गेनर्स रहे। वहीं Eicher Motors, Maruti Suzuki और Bajaj Finance टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
इंट्राडे रिकवरी के बावजूद सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट भी कमजोर रहे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.57% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.46% की गिरावट दर्ज की गई।
रुपया भी लगातार कमजोर
रुपया लगातार तीसरे सत्र में कमजोर हुआ और 65 पैसे गिरकर 93.38 पर पहुंच गया। यह दो हफ्तों की सबसे बड़ी गिरावट है, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव है।
गिफ्ट निफ्टी का हाल
गिफ्ट निफ्टी बुधवार के लिए बड़ी राहत का संकेत दे रहा है। यह मंगलवार को 1% से ज्यादा उछाल के साथ 24,000 के अहम लेवल के पार पहुंच गया। इससे बुधवार के सत्र में निफ्टी के लिए गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद बढ़ी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। जापान और दक्षिण कोरिया का बाजार 2% से ज्यादा उछल गया। वहीं, 14 अप्रैल यानी मंगलवार को अंबेडकर जयंती के वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद है।
बुधवार को इन शेयरों पर नजर
बुधवार के सत्र में ICICI Prudential Life, ICICI Prudential AMC और Just Dial जैसे स्टॉक्स अपने तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रहेंगे। वहीं LG Electronics India, Bharat Coking Coal और Rubicon Research में लॉक-इन खत्म होने का असर देखने को मिल सकता है।
निफ्टी पर एक्सपर्ट्स की राय
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, सोमवार की कमजोरी के बावजूद बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड टूटा नहीं है। उन्होंने 23,500 को अहम सपोर्ट और 24,100 को तुरंत रेजिस्टेंस बताया है।
Centrum Finverse के नीलेश जैन का कहना है कि बाजार की ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव है। जब तक इंडेक्स 23,270 (21 दिन के मूविंग एवरेज) के ऊपर बना रहता है, तब तक 'बाय ऑन डिप्स' की स्ट्रैटेजी काम कर सकती है। अगर 24,000 के ऊपर मजबूत ब्रेक मिलता है, तो शॉर्ट कवरिंग आ सकती है और इंडेक्स 24,200 से 24,400 तक जा सकता है।
20 दिन के EMA पर लिया सपोर्ट
HDFC Securities के नंदीश शाह के मुताबिक, निफ्टी ने 20 दिन के EMA पर सपोर्ट लिया और 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी दिखाई, जो अंदरूनी मजबूती का संकेत है। इंडेक्स अभी 5 दिन और 20 दिन के EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। 23,555 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा, जबकि 24,000 से 24,075 का दायरा अहम रेजिस्टेंस रहेगा।
SBI Securities के सुदीप शाह का कहना है कि 55,900 से 56,000 का जोन बैंक निफ्टी के लिए बड़ा रेजिस्टेंस रहेगा। अगर यह 56,000 के ऊपर टिकता है, तो 56,500 और 57,200 तक तेजी आ सकती है। वहीं 55,100 से 55,000 का स्तर अहम सपोर्ट रहेगा।
Gift Nifty: गिफ्ट निफ्टी में उछाल, 15 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में आ सकती है बंपर तेजी
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3LVODrd
via
No comments:
Post a Comment