LSG vs DC IPL 2026 Match Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। आईपीएल में अब तक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल का 5वां मुकाबला आज, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। पिछले सीजन में दोनों ही टीमों का कोई खास प्रदर्शन नहीं था। वहीं इस सीजन में दोनों टीमें जीत के साथ लीग की शुरुआत करना चाहेंगी। डीसी और एलएसजी के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, वहीं मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं और प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकीं। लखनऊ 6 जीत के साथ सातवें नंबर पर रही, जबकि दिल्ली 7 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, लेकिन फिर भी आगे नहीं बढ़ पाई। अब दोनों टीमें इस बार बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/IZWmgn3
via
No comments:
Post a Comment