Saturday, April 4, 2026

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: रबाडा-सिराज की रफ्तार के सामने होगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, गुजरात से भिड़ेगी राजस्थान

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल में डबल हेडर की शुरुआत आज से हो गई है। आईपीएल का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नई दिल्ली में खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने लीग की शुरुआत जीत के साथ की थी तो वहीं गुजरात टाइटंस को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। फैंस को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। गुजरात टाइटंस को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से तीन विकेट से हार मिली थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच में सबकी निगाहें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होगी। पिछले मैच में उन्होंने तूफानी फिफ्टी लगाई थी।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/u5zF2bq
via

No comments:

Post a Comment