Thursday, April 23, 2026

2026 TVS Raider 125: नए कलर वरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगा नया लुक, TFT स्क्रीन और दमदार फीचर्स, जानें कीमत

2026 TVS Raider 125: TVS Motor कंपनी ने भारत में 2026 TVS Raider 125 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें अपडेटेड फीचर्स और नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, साथ ही इसका स्पोर्टी लुक भी बरकरार रखा गया है। यह कम्यूटर बाइक पहले की तरह ही कई वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी शुरुआती कीमत 82,860 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नए लॉन्च किए गए SXC DD और TFT DD वेरिएंट की कीमत क्रमशः 96,725 रुपये और 98,550 रुपये है।

2026 TVS Raider 125: नए कलर और वेरिएंट

इस अपडेट की सबसे खास बात नया Nitro Green कलर है। यह कलर बाइक के आगे के हिस्से में खासतौर पर इस्तेमाल किया गया है, जिसमें हेडलाइट कवर, फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक और साइड पैनल शामिल हैं। इसके साथ हल्के ग्रे कलर के ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि ग्रीन कलर का फ्रंट अलॉय व्हील और ब्लैक कलर का रियर व्हील इसके स्पोर्टी लुक को और निखारते हैं।

Raider 125 Metallic Blue और Striking Red कलर में भी उपलब्ध है। जबकि नया Nitro Green कलर केवल टॉप वेरिएंट TFT DD और SXC DD में ही दिया गया है।

2026 TVS Raider 125: नए फीचर्स

TVS Raider 125 में LED हेडलाइट और टेललाइट, ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक (GTT) टेक्नोलॉजी, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और फॉलो-मी-होम हेडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, 2026 TVS Raider 125 का सबसे बड़ा अपग्रेड टॉप-एंड वेरिएंट में दिए गए नए फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में सामने आया है, जिसने पहले के रिवर्स LCD यूनिट की जगह ले ली है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, राइड एनालिटिक्स, मौसम अपडेट और लाइव स्पोर्ट्स स्कोर जैसी कई कनेक्टेड सुविधाओं को सपोर्ट करता है। SXC DD ट्रिम में LCD कंसोल जारी है, लेकिन इसमें भी 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स उपलब्ध हैं।

2026 TVS Raider 125: इंजन और हार्डवेयर

मैकेनिकल तौर पर, 2026 TVS Raider 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 11.38 hp और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, और यह पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। iGO असिस्ट फीचर टॉर्क को अस्थायी रूप से 11.75 Nm तक बढ़ा सकता है।

हार्डवेयर की बात करें तो, बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पांच-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए 240mm का फ्रंट डिस्क और 200mm का रियर डिस्क सिंगल-चैनल ABS के साथ दिया गया है।

2026 TVS Raider 125: वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Drum ₹82,860
Single Seat ₹88,470
Split Seat ₹92,520
iGo ₹92,520
SSE ₹93,520
SXC DD ₹96,725
TFT DD ₹98,550

यह भी पढ़ें: नई KTM 350 Duke और 350 Adventure लॉन्च, GST छूट से 390 Twins हुई सस्ती



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cUe1Toh
via

No comments:

Post a Comment