Wednesday, March 18, 2026

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को होगा उद्घाटन, प्रॉपर्टी मार्केट को मिलेगा बूस्ट?

Jewar Airport: नोएडा के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च 2026 को शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही पूर्वी NCR का रियल एस्टेट बाजार तेजी से बदल सकता है। एक्सपर्ट इसे इस इलाके के लिए गेम-चेंजर मान रहे हैं।

प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

एयरपोर्ट बनने से सबसे बड़ा फायदा कनेक्टिविटी का होगा। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वालों के लिए सफर आसान होगा। यही वजह है कि इन इलाकों में घर और दुकान की मांग बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इन इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम 20-30% तक बढ़ सकते हैं।

पहले सस्ता था नोएडा, अब बदल रही तस्वीर

पहले NCR में गुरुग्राम को ज्यादा विकसित माना जाता था और नोएडा को थोड़ा सस्ता विकल्प समझा जाता था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। बेहतर सड़क, मेट्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से नोएडा तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां प्रॉपर्टी के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। 2020 में जहां औसत कीमत करीब 4,800 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, वहीं 2025 तक यह बढ़कर करीब 9,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।

अब निवेश नहीं, रहने के लिए खरीद रहे लोग

पहले लोग यहां सिर्फ निवेश के लिए घर खरीदते थे, लेकिन अब अधिकतर खरीदार खुद रहने के लिए घर ले रहे हैं। IT और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोग ऑफिस के पास घर लेना पसंद कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 150 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जैसे इलाके तेजी से फेमस हो रहे हैं। यहां बड़े घर, हरियाली और अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे परिवारों को आकर्षण बढ़ रहा है। अगर आप इस इलाके में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इन बातों का ध्यान रखें।

प्रोजेक्ट की लोकेशन और डेवलपर की विश्वसनीयता जांचें

भविष्य की कनेक्टिविटी और सुविधाओं को देखें

सिर्फ दाम बढ़ने की उम्मीद में नहीं, जरूरत के हिसाब से खरीदें

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZyCqYIw
via

No comments:

Post a Comment