Thursday, March 12, 2026

Commodity Market: स्पॉट में डिस्काउंट पर मिल रहा है सोना,बेस मेटल्स में उछाल, जानें आज कमोडिटी बाजार में कहां रहा जोरदार एक्शन

Commodity Market: आपको भले ही सोने चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट की तुलना में देश में सोना चांदी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। सोने की कीमतों में $30 तक का डिस्काउंट है। वहीं चांदी के वायदा और स्पॉट में तो करीब 11000 रुपए प्रति किलो तक का अंतर है। इस बीच अमेरिकी और ईरान की जंग गहराने से भाव कहां तक पहुंचने की उम्मीद बाजार कर रहा है।

सोना स्पॉट में डिस्काउंट पर मिल रहा है। वायदा और स्पॉट में करीब $30 का फर्क है। देश में स्पॉट में दाम करीब $30 कम हैं। फरवरी के अंत तक अंतर $65 का था। चांदी में ये अंतर करीब `11000 किलोग्राम का है।

देश में सोने का स्पॉट भाव पर नजर डालें तो 24 कैरेट 995 ग्रेड सोने का भाव 158985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट 916 ग्रेड सोने का भाव 146216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट 750 ग्रेड सोने का भाव 119718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

नहीं संभल रहा है रुपया?

डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है । आज रुपया 92.36/$ के स्तर तक गिरा। 2026 में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आई। डॉलर में मजबूती बढ़ने से गिरावट आई। US-ईरान जंग गहराने से डॉलर में मजबूती देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स भी 99 के स्तर के पार निकला। डॉलर इंडेक्स भी 99 के स्तर के पार निकला। कच्चे तेल में तेजी की भी बाजार पर असर दिखा। ब्रेंट का भाव फिर $100 के पार निकला।

बदली बेस मेटल्स की चाल

एल्युमिनियम करीब 4 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा। एल्युमिनियम का भाव 3400 डॉलर प्रति टन के पार निकला। वहीं कॉपर का दाम 3 दिनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। US में कॉपर का दाम $5.75/Lbs के करीब पहुंचा। LME पर लगातार दूसरे दिन कॉपर में गिरावट देखने को मिला। LME पर कॉपर का भाव 13000 के नीचे फिसला।

कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल

कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल है। आज एक बार फिर ब्रेंट का भाव 100 डॉलर के पार निकल गया। हालांकि बाद में क्रूड के भाव में रिकवरी आई। कच्चे तेल की कीमतों में 9% की तेजी देखने को मिली। WTI का भाव भी $96 के करीब पहुंचा। 27 फरवरी से अब तक 37% की तेजी आई। इस बीच IEA 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा। ये IEA के इतिहास में सबसे बड़ी रिलीज होगी। इस बीच ट्रंप ने भी कहा है कि 172 मिलियन बैरल तेल जारी करेंगे। उनके रिजर्व में 415 मिलियन बैरल तेल मौजूद है। जापान अगले हफ्ते रिजर्व से जारी करेगा। इस तेल के बाजार तक पहुंचने में करीब 13 दिन लगेंगे।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास 3 कार्गो जहाजों पर हमला हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक थाईलैंड का कंटेनर शिप भी हमले का शिकार हुआ है। IRGC ने जहाजों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उधर US सेंट्रल कमांड ने कहा है कि कई ईरानी जहाज डुबोए गए हैं। इस बीच ईरान ने यह भी कहा है कि वह शर्तों के साथ युद्धविराम के लिए तैयार है। इसके लिए US और इजरायल भविष्य में हमला न करने की गारंटी दें। अधिकारों की मान्यता,मुआवजा और सुरक्षा गारंटी जरूरी है।

Gold-Silver Price Today: डॉलर की मजबूती से एमसीएक्स पर फिसला सोने-चांदी का भाव, क्या यह है अब निवेश का सही समय



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UnohP3c
via

No comments:

Post a Comment