2026 Renault Duster: Renault Duster कल भारत में ऑफिशियल लॉन्च होने वाला है। यह देश की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में से एक के तौर पर वापसी कर रही है। Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए तैयार की गई डस्टर पूरी तरह से नए डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस केबिन और टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट सहित कई इंजन विकल्पों के साथ आती है। आधिकारिक लॉन्च और कीमत की घोषणा से पहले ही इस SUV की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
2026 Renault Duster: डिजाइन और डायमेंशन
Renault Duster ने अपने ग्लोबल तीसरे-जेनरेशन मॉडल की मजबूत और मस्कुलर स्टांस को बरकरार रखा है, लेकिन इसे भारतीय मार्केट के हिसाब से नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। आगे की तरफ, SUV में आइब्रो-स्टाइल LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती हैं, जिससे इसे एक अलग पहचान मिलती है। ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है और इसमें बड़े अक्षरों में Duster लिखा है, जबकि बंपर पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो पहली जनरेशन मॉडल की स्टाइलिंग को याद दिलाते हैं। फ्रंट प्रोफाइल में पिक्सल-स्टाइल फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं, जो इसे आधुनिक और दमदार लुक देते हैं।
2026 Renault Duster: इंटीरियर और फीचर्स
कैबिन के अंदर, Renault ने एक प्रीमियम और टेक-फोकस्ड अनुभव देने पर ध्यान दिया है। SUV में पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ एक नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक मॉडर्न डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। एम्बिएंट लाइटिंग केबिन के माहौल को बेहतर बनाती है, जबकि फॉक्स कार्बन-फाइबर इंसर्ट इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। Type-C चार्जिंग पोर्ट, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स रोजाना के उपयोग और आराम को और बढ़ाते हैं।
2026 Renault Duster: फीचर्स
Renault Duster में फीचर्स और सेफ्टी बढ़ाने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करने वाला 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो Google OS पर चलने वाले 7 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। अन्य फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, छह तरह से एडजस्ट होने वाली पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर और पावर टेलगेट शामिल हैं।
2026 Renault Duster: सेफ्टी
यह SUV डुअल-टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीटें, अर्कामिस ऑडियो सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा भी प्रदान करती है। सेफ्ची फीचर्स में छह एयरबैग और लेवल 2 ADAS शामिल हैं।
2026 Renault Duster: इंजन ऑप्शन
Renault Duster को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। टॉप वेरिएंट में 1.8 लीटर का चार-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर E-Tech 160 हाइब्रिड सेटअप बनाता है। यह इंजन 160 bhp का पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लाइनअप में 1.3 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन (टर्बो TCe 160) भी शामिल है, जो 160 bhp का पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन छह-स्पीड मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ उपलब्ध है। एंट्री-लेवल विकल्प 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन केवल छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
2026 Renault Duster: बुकिंग
नई Renault Duster की प्री-बुकिंग फिलहाल 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है। टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी लगभग उसी समय शुरू होने की उम्मीद है, जबकि हाइब्रिड वर्जन साल के अंत तक, दिवाली के करीब उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: 2026 Hyundai Verna: वेरिएंट-वाइज फीचर्स का पूरा गाइड, जानिए कौन सा मॉडल है सबसे किफायती?
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/r10LPom
via
No comments:
Post a Comment