JSW ग्रुप की कंपनी JSW Paints, AkzoNobel India में मेजॉरिटी स्टेक हासिल करने के लिए अगले कुछ दिनों में मल्टीनेशनल कंपनी AkzoNobel N.V. के साथ फाइनल डील डॉक्युमेंट्स साइन कर सकती है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को मामले से जुड़े कई उद्योग सूत्रों ने दी है। AkzoNobel N.V, ड्यूलक्स पेंट्स बनाती है। 25 जून के खत्म होने तक इसकी AkzoNobel India में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू 10,985 करोड़ रुपये आंकी गई।
मनीकंट्रोल ने 15 मई को खबर दी थी कि AkzoNobel India में हिस्सेदारी खरीद के मामले में JSW Paints सबसे आगे चल रही है। डील के लिए एडवेंट इंटरनेशनल और इंडिगो पेंट्स के गठजोड़ के साथ-साथ फेविकॉल बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन बाजी JSW ने मारी और AkzoNobel के साथ एक्सक्लूसिविटी एग्रीमेंट साइन किया।
कब फाइनल हो सकती है डील
मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चला है कि दोनों पक्ष बहुत जल्द इस डील को फाइनल करने का प्लान कर रहे हैं। हो सकता है कि ऐसा इस हफ्ते के अंत तक या अगले हफ्ते की शुरुआत में हो जाए। जैसे ही दोनों कंपनियां फाइनल समझौतों पर पहुचेंगी, आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस डील में इनवेस्टमेंट बैंक Citi, सेल-साइड एडवाइजर है।
एनालिस्ट्स का मानना है कि इस खरीद से JSW पेंट्स की डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट में मौजूदगी मजबूत होगी। कंपनी की झोली में Dulux जैसा नामी पेंट ब्रांड आने से फायदा होगा। JSW पेंट्स ने मई 2019 में पेंट इंडस्ट्रीज में एंट्री की थी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसके पास महाराष्ट्र के वसिंद में एक इंडस्ट्रियल कोटिंग्स यूनिट और कर्नाटक के विजयनगर में एक डेकोरेटिव पेंट्स यूनिट है। इनकी कुल मिलाकर क्षमता 1.7 लाख किलोलीटर सालाना है।
Voltas के शेयर में इस ब्रोकरेज को दिख रही 16% तेजी की गुंजाइश, एक झटके में टारगेट प्राइस 26% बढ़ाया
भारत में ड्यूलक्स पेंट की पैठ
अक्टूबर 2024 में डच कंपनी अक्जोनोबेल एनवी (AkzoNobel NV) ने कहा था कि वह भारत में अपने डेकोरेटिव पेंट कारोबार के लिए विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है। कंपनी हिस्सेदारी बिक्री या पार्टनरशिप का रास्ता अपना सकती है। इसका ड्यूलक्स पेंट, भारत में लगभग 70 वर्षों से है। ड्यूलक्स के पास भारतीय पेंट उद्योग में लगभग 5 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है, जो एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसे दिग्गजों की तुलना में बहुत कम है।
हालांकि, ड्यूलक्स बाजार के प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पोजिशन बरकरार रखे हुए है। यह अपने हायर एंड डेकोरेटिव पेंट्स के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें इमल्शन, ग्लॉस और वॉल कोटिंग्स शामिल हैं। आदित्य बिड़ला समूह के पेंट ब्रांड बिड़ला ओपस को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mlyw75B
via
No comments:
Post a Comment