Monday, June 9, 2025

Delhi Projects News: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति! महिपालपुर से वसंत कुंज तक सड़क के नीचे बनेगी सुरंग, 24,000 करोड़ मंजूर

Delhi Projects News: दिल्लीवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राजधानी की सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए 24,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट में महिपालपुर से वसंत कुंज तक सड़क के नीचे एक सुरंग का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार का लाभ राष्ट्रीय राजधानी को मिलने लगा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और प्रदूषण को कम करने के लिए कई परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन परियोजनाओं में शिव मूर्ति-महिपालपुर (द्वारका एक्सप्रेसवे) और नेल्सन मंडेला रोड (वसंत कुंज) के बीच पांच किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुरंग दिल्ली में बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगी। साथ ही राजधानी के नागरिकों को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने इस परियोजना को 'भविष्य की दिल्ली की नींव' करार दिया। सीएम के अनुसार, परियोजना का काम अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि सुरंग में दो भूमिगत ट्यूब होंगी, जिनमें से प्रत्येक ट्यूब में तीन लेन होंगी।

इसके अलावा, सुरंग में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम, वेंटिलेशन, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, ​​नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन निकास और क्रॉस-पैसेज सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुप्ता ने विस्तार से बताया कि आगामी 5 किलोमीटर की सुरंग रंगपुरी, धौला कुआं, राव तुला राम मार्ग और नेशनल हाईवे 48 (NH-48) पर ट्रैफिक की भीड़ को काफी कम कर देगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सुरंग नेशनल हाईवे प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं को हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में मंजूरी मिली है। गुप्ता के अनुसार, यह मेगा प्रोजेक्ट अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

इसमें दो अंडरग्राउंड सुरंग बनाई जाएगी जिनमें प्रत्येक में तीन लेन होंगी। यानी कुल छह लेनों की यह सुरंग दक्षिण दिल्ली को द्वारका और हरियाणा के गुरुग्राम से जोड़ने के लिए एक सिग्नल-फ्री वैकल्पिक रूट्स प्रदान करेगी। सीएम के मुताबिक, इस सुरंग में कई सुविधाएं होंगी।

इनमें इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम, वेंटिलेशन, फायर सुरक्षा, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, इमरजेंसी निकास और क्रास पासेज शामिल हैं। गुप्ता का कहना है कि इस सुरंग के निर्माण से नेल्सन मंडेला मार्ग (वसंत कुंज) का ट्रैफिक तो सुगम होगा ही। साथ ही महिपालपुर, रंगपुरी में भीड़ कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Raja Murder Case: सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा गिरफ्तार, इंदौर के युवा कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि न केवल यह सुरंग मध्य/पूर्वी दिल्ली और दिल्ली एक्सप्रेसवे (NE-5), NH-44, NH-10, दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH-709B) सहित शहरी विस्तार मार्ग और द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से कई प्रमुख एक्सप्रेसवे और राजमार्गों के बीच एक प्रमुख कनेक्टर के रूप में भी काम करेगी।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/XHv3tC1
via

No comments:

Post a Comment