Monday, June 9, 2025

Silver Price: नए शिखर पर चांदी का भाव, जानिए क्या है रिकॉर्ड तोड़ तेजी की वजह

Silver Price: चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार, 9 जून को चांदी की कीमत ₹1,06,400 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। यह वृद्धि जुलाई के वायदा भाव में भी देखी गई।

आइए जानते हैं कि चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी की क्या वजह है और अभी भाव कितना बढ़ सकता है।

सोने ज्यादा चमक रही चांदी

पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में लगभग 9% की वृद्धि हुई, जो सोने से कहीं अधिक है। वैश्विक स्तर पर चांदी $36.5 प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रही है, जो पिछले दस वर्षों में पहली बार देखा गया स्तर है।

Augmont Goldtech के अनुसार, चांदी ने $35 प्रति औंस के प्रतिरोध स्तर को तोड़ दिया है। अगर मौजूदा तेजी जारी रही तो यह $38 प्रति औंस (लगभग ₹1.11 लाख प्रति किलो) तक पहुंच सकती है।

चांदी के भाव में तेजी की वजह

  1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नरम नीतियां और कमजोर आर्थिक आंकड़े सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा रहे हैं।
  2. अमेरिकी डॉलर की कमजोरी अन्य मुद्राओं में निवेशकों के लिए चांदी को आकर्षक बना रही है।
  3. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और आंशिक कूटनीतिक सुधार से चांदी की मांग में स्थिरता बनी हुई है।
  4. सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में चांदी का बडे़ पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसके चलते भी डिमांड बढ़ रही है।

क्या ₹130000 किलो तक जाएगा भाव?

एनालिस्टों का मानना है कि आगामी अमेरिकी महंगाई आंकड़े और फेडरल रिजर्व की जून बैठक चांदी की कीमतों पर प्रभाव डाल सकती है। अगर महंगाई दर अधिक आई तो ब्याज दरों में कटौती में देरी होगी। इससे डॉलर मजबूत होगा और चांदी की तेजी सीमित रह सकती है।

वहीं, Kedia Fincorp ने एक बोल्ड प्रोजेक्शन देते हुए कहा है कि चांदी की कीमतें जून के अंत तक ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं। इस अनुमान के पीछे तीन बड़े कारण हैं- चीन का रेयर-अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात पर पाबंदी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में चांदी का बढ़ता इस्तेमाल , और लगातार पांचवें साल ग्लोबल सप्लाई का कम रहना।

यह भी पढ़ें : RBI के गोल्ड लोन को लेकर 8 बड़े फैसले! अब सोने पर 85% तक लोन, जल्दी मिलेगा गोल्ड वापस, ये हैं नए नियम



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/x26THWt
via

No comments:

Post a Comment