Thursday, October 17, 2024

भारतीय स्टार्टअप फाउंडर ने अपने 400 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, जाने कैसे किया ये कमाल

भारतीय मूल के कारोबारी ज्योति बंसल ने एक अनोखी रणनीति अपनाते हुए अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी फाइनेंशियल सफलता हासिल की। बंसल के बनाए स्टार्टअप ऐपडायनामिक्स (AppDynamics) के लगभग 400 कर्मचारी आज करोड़पति बन गए हैं। यह सब 2017 में हुआ जब बंसल को एक दिलचस्प ऑफर मिला। Cisco ने उनकी कंपनी को $3.7 बिलियन में खरीदने का प्रस्ताव दिया। यह प्रस्ताव उस समय आया है जब केवल चार दिन बाद ऐपडायनामिक्स का आईपीओ लॉन्च होने वाला था।

कर्मचारियों को मिला पैसा

बंसल ने इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपनी कंपनी को बेचने का निर्णय लिया और तय किया कि इससे कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिले। उनके इस कदम के बाद लगभग 400 कर्मचारियों को उनके शेयरों से कम से कम $1 मिलियन का पैसा मिलगा।

कंपनी बेचने के पीछे की वजहें

46 वर्षीय बंसल ने अपनी कंपनी को बेचने के कई कारणों पर विचार किया था। सबसे प्रमुख कारण यह था कि ऐपडायनामिक्स के प्रोडक्ट Cisco के पोर्टफोलियो के साथ काफी अनुकूल थे। इसके अलावा उन्होंने कंपनी के 1,200 कर्मचारियों पर इस डील के फाइनेंशियल और कल्चरल प्रभाव को भी देखा। बंसल ने इस बात का भी मूल्यांकन किया कि अगर ऐपडायनामिक्स को सार्वजनिक किया जाता, तो उसे $3.7 बिलियन के मार्केट कैपिटलाइजेशन को सुरक्षित करने के लिए तीन से चार साल के बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत होती। इससे जुड़े जोखिमों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया कि Cisco को कंपनी बेचकर वे अपने कर्मचारियों की वित्तीय स्थिरता तय कर सकते हैं।

कर्मचारियों के लिए जीवन बदलने वाला कदम

Cisco को कंपनी बेचने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ज़स्केलर के संस्थापक और सीईओ जय चौधरी जो पहले ऐपडायनामिक्स में काम करते थे, उन्होंने कहा कि कंपनी के लोग बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कभी इतनी बड़ी रकम की कल्पना नहीं की थी। कई लोगों ने नए घर और नई कारें खरीदीं। मुझे एक व्यक्ति याद है जिसने छह महीने की छुट्टी ली, एक आरवी किराए पर लिया और पूरे देश का दौरा किया। बंसल अब ऐपडायनामिक्स से आगे बढ़ चुके हैं और दो नई सॉफ्टवेयर कंपनियां हार्नेस और ट्रेसएबल के को-फाउंडर बन चुके हैं 2022 में ट्रेसएबल की वैल्यू $3.7 बिलियन आंकी गई थी, जो उनकी लगातार सफलता के बारे में बताती है।

Gold Rates Today: गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब, आखिर सोने में तेजी जारी रहने



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FJHpesv
via

No comments:

Post a Comment