Thursday, September 5, 2024

Gainers & Losers: 05 सितंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,145.10 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Interglobe Aviation | CMP: Rs 4,827 per share | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जैफरीज ने इंडिगो पर तेजी का नजरिया रखते हुए इसमें खरीदारी की राय दी है और 5200 रुपये का टारगेट भी दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी एयरलाइंस के फ्लाइट घटाने का फायदा मिलेगा। शानदार कॉस्ट मैनेजमेंट भी बेहद पॉजिटिव है।क्रूड में गिरावट कायम रही तो मुनाफा अनुमान से बेहतर संभव है। ग्लोबल ट्रैवेल में कोई सुस्ती आई तो चुनौती है। प्रोमोटर्स की बढ़ती बिकवाली भी एक अहम चुनौती है।

PVR Inox | CMP: Rs 1,581 per share | लगातार तीसरे सत्र में तेजी के बाद 5 सितंबर के कारोबार में भी यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कलेक्शन के बाद कंपनी प़ॉजिटीव रुझान लेकर चल रहा है।

Century Textiles | CMP: Rs 2,360 per share | आज यह शेयर 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने एकमाया प्रॉपर्टीज द्वारा HIL से ठाणे में एक भूमि पार्सल के अधिग्रहण के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (HIL) के पक्ष में एक कॉर्पोरेट गारंटी जारी की है। एकमाया प्रॉपर्टीज बिरला एस्टेट्स (BEPL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो सेंचुरी टेक्सटाइल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

AU Small Finance Bank | CMP: Rs 702 per share | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों को 'खरीदें (Buy)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसे 831 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जो कि स्टॉक के मौजूद स्तर से 20 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है।

Chola Finance | CMP: Rs 1,821 per share | आज यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की बञढ़त लेकर बंद हुआ। अच्छे अर्निंग ग्रोथ की संभावनाओं के बीच Goldman Sachs ने इस स्टॉक को 'buy' रेटिंग दी है। शेयर ने अपने 1,786 रुपये के टारगेट को पार कर लिया।

Linde India | CMP: Rs 7,439 per share | टाटा स्टील के कलिंगनगर गैस सप्लाई प्लांट करार के बाद लिंडे इंडिया में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है और शेयर अंत में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। टाटा स्टील के कलिंगनगर गैस सप्लाई प्लांट करार के बाद लिंडे इंडिया में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

Sona BLW | CMP: Rs 735 per share । आज यह स्टॉक 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, Sona BLW का QIP लॉन्च किया है। कंपनी QIP के जरिए 2,400 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके अलावा, इसे सरकार से PLI स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए हब व्हील मोटर नामक एक अन्य प्रोडक्ट के लिए सर्टिफिकेट मिला है।

Suzlon | CMP: Rs 76 per share | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल सुजलॉन एनर्जी ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस 'वन अर्थ प्रॉपर्टी (One Earth Property)' को 440 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। OE बिजनेस पार्क, एक स्पेशल परपज व्हीकल है, जिसके शेयर '360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट' की ओर से मैनेज किए जाने वाले फंड्स के पास है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/rpqf2T7
via

No comments:

Post a Comment