Friday, May 31, 2024

Bank Holidays: कल शनिवार को देश के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: कल शनिवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शनिवार 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण का चुनाव होना है। कल आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे। बैंक उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ वहीं बंद रहेंगे जहां चुनाव हो रहे हैं। बाकि, सभी शहरों और राज्यों में बैंकों में कामकाज होगा।

इन राज्यों में होने वाला है चुनाव

उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में नौ सीटें, बिहार में आठ सीटें, ओडिशा में छह सीटें, हिमाचल प्रदेश में चार सीटें, झारखंड में तीन सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण का मतदान होना है।

शनिवार को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

राज्य लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश वाराणसी, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज
पंजाब गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (SC), होशियारपुर (SC), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (SC), फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला
बिहार आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम
पश्चिम बंगाल बारासात, बशीरहाट,  डायमंड हार्बर, दम दम,  जयनगर,  जादवपुर,  कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर
चंडीगढ़ चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर
ओडिशा बालासोर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज
झारखंड दुमका, गोड्डा, राजमहल

 

जून 2024 में बैंक छुट्टियों की राज्य के आधार पर लिस्ट:

1 जून 2024: 1 जून 2024 को जिन को जिन शहरों में चुनाव होंगे, वहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

2 जून 2024 (रविवार) – वीकेंड हॉलिडे

रविवार, 2 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

8 जून 2024 (शनिवार) – महीने का दूसरा शनिवार

8 जून को महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

09 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे

रविवार, 9 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

15 जून 2024 (शनिवार) - YMA दिन/राजा संक्रांति

Y.M.A के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को मिजोरम और ओडिशा में राजा संक्रांति।

16 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे

रविवार, 16 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

17 जून 2024 (सोमवार)- ईद-उल-अज़हा

17 जून को ईद-उल-अधा के मौके पर मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

18 जून 2024 (मंगलवार) - ईद-उल-अज़हा

जम्मू-कश्मीर में 18 जून को ईद-उल-अजहा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

22 जून (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार

22 जून को महीने के चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे

रविवार, 23 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

30 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे

रविवार, 30 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

Income Tax Alert: बचे हैं बस कुछ घंटे, आज जरूर आधार को पैन से कर लें लिंक, वरना कट जाएगा



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/m6tGD4T
via

No comments:

Post a Comment