Wednesday, February 28, 2024

OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में, कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज

OTT Release This Week: कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो OTT पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दर्शकों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह धमाकेदार साबित होने वाला है। इसकी वजह ये है कि ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऑस्कर नॉमिनेटड फिल्म पुअर थिंग्स भी इसी हफ्ते रिलीज हो गई है। वहीं इसी हफ्ते सुनील ग्रोवर की कॉमेडी का तड़का भी लगेगा।

इस हफ्ते हिंदी में दो वेब सीरीज और इंग्लिश में तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हिंदी की एक वेब सीरीज में मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का लगा होगा। वहीं दूसरी वेब सीरीज में कोर्टरूम में ड्रामा के साथ कॉमेडी को मिक्स किया गया है।

Anyone But You

एनीवन बट यू (Anyone But You) बी और बेन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों डेट पर जाते हैं। लेकिन उनके बीच चीजें जल्दी ही खराब हो जाती हैं। बाद में वे ऑस्ट्रेलिया में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में मिलते हैं और मेहमानों के सामने परफेक्ट कपल होने का दिखावा करते हैं। फिल्म में सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही एलेक्जेंड्रा शिप, गाटा, हेडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट, ब्रायन ब्राउन और राचेल ग्रिफिथ्स कई अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

मामला लीगल है

'मामला लीगल है' वीडी त्यागी पर केंद्रित है, जो कि पटपड़गंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं। यह सीरीज 1 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा और विजय राजोरिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसमें कॉमेडी का तड़का लगने वाला है।

सनफ्लावर सीजन 2

सनफ्लावर सीजन 2' श्री कपूर की मौत की जांच पर केंद्रित है। इसकी वजह ये है कि कई निवासी और अक्सर आने वाले लोग संदेह के घेरे में आते हैं। सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली यह सीरीज एक मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, शोनाली नागरानी, सोनल झा और आशीष विद्यार्थी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

नेपोलियन

'नेपोलियन' फिल्म नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन, उनके सत्ता में आने और उनकी पत्नी के साथ उनके संबंधों पर केंद्रित है। फिल्म में जोकिन फीनिक्स मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक मार्च 2024 को एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज होगी।

Allu Arjun के बेटे ने गाया लुट-पुट गया, तो शाहरुख खान बोले-अपने बच्चों से गवाऊंगा श्रीवल्ली!



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EXe8Lux
via

No comments:

Post a Comment