PPF: हर एक भारतीय का सपना करोड़पति बनना होता है लेकिन कैसे बना जा सकता है, ये एक बड़ा सवाल होता है। हर कोई ऐसा निवेश तलाशता है जिसमें उसे कम पैसा लगाने से ज्यादा रिटर्न मिल जाए। पीपीएफ एक इसी ही तरह का निवेश है जिसमें रेगुलर पैसा लगाकर निवेशक करोड़पति बन सकता है। पीपीएफ में ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए जरूरी है कि आप कम उम्र से ही इसमें निवेश शुरू कर दें। तभी आप ज्यादा से ज्याद रिटर्न कमा सकेंगे। हर महीने जमा करने होंगे इतने रुपये अगर आप पीपीएफ खाते में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और इसे 15 साल तक निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि 18.18 लाख रुपये ब्याज से आपकी इनकम होगी। अगर 12,500 रुपये के हिसाब से एक दिन का निवेश देखे तो वह 417 रुपये आता है। यह कैलकुलेशन अगले 15 साल तक 7.1% सालाना ब्याज के आधार पर की गई है। ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी का पैसा बदल सकता है। पीपीएफ में ब्याज कंपाउंडिंग आधार पर मिलता है। टैक्स पर मिलती है छूट पीपीएफ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर छूट ले सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है। सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं को प्रमोट करती है। इसलिए इसमें निवेश करने पर पूरी तरह से सुरक्षित होता है। 'Paytm फिनटेक है तो क्या कार्रवाई नहीं होगी?' राजीव चंद्रशेखर का RBI की कार्रवाई पर बड़ा बयान
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nwjdMrH
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment