Stock market : दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयर भी आज बीकवाली के दवाब में रहे। आज निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स अपने पिछले दो महीनों के निचले स्तर तक फिसलता दिखा है। मिले-जुले तिमाही नतीजों और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.66 फीसदीकी गिरावट के साथ 38817.35 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी का स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 3.59 फीसदी की कमजोरी के साथ 12463.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 10.91 पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र के दौरान मिडकैप इंडेक्स 31 अगस्त के बाद पहली बार 39000 के नीचे फिसल गया। मिडकैप-स्मॉलकैप का हाल बेहाल मिडकैप-स्मॉलकैप के हाल बेहाल नजर आ रहे हैं पिछले 4 दिनों से इनमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स की सितंबर की सारी बढ़त गायब हो गई है। 4 साल में अक्टूबर में पहली बार इनमें निगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। फरवरी के बाद NSE मिडकैप इंडेक्स में पहली बार मंथली गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप-स्मॉलकैप : 4 दिनों में गिरावट मिडकैप-स्मॉलकैप में पिछले 4 दिनों में आई गिरावट की बात करें तो इस अवधि में मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 3.5 फीसदी टूटा है। पिछले चार दिनों की गिरावट में SW सोलर 24 फीसदी, HUDCO 19 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग 13 फीसदी और IGL में 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर महीना रहा खराब इस पूरे महीने मिड और स्मॉलकैप PSU बैंकों में जमकर बिकवाली हुई है। इस महीने अब तक IOB 19 फीसदी, यूको बैंक 16 फीसदी, महाराष्ट्र बैंक 14 फीसदी और सेंट्रल बैंक 14 फीसदी टूटा है। इस महीने पावर शेयरों की भी बत्ती गुल रही है। इस महीने अब तक अदाणी पावर 15 फीसदी और JSW एनर्जी 14 फीसदी टूटा है। अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर, नवीन फ्लोरीन और गुजरात गैस जैसे मिडकैप तो 52 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गए हैं। Market outlook : Nifty 19300 के नीचे हुआ बंद, जानिए 25 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल मिडकैप-स्मॉलकैप में गिरावट क्यों? बाजार जानकारों का कहना है कि जोरदार तेजी के बाद अब इनमें मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। इनमें HNIs की तरफ से बिकवाली आती दिख रही है। इजरायल-हमास जंग गहरा गई है। जंग की चपेट में पूरे मिडिल-ईस्ट के आने की आशंका है। इससे क्रूड और महंगा होने का डर है। US में दरें बढ़ने का खतरा है। इससे भी छोटे-मझोले शेयरों पर दबाव बढ़ रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7MmjtWS
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment