Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) ही रेड जोन में है। इसके अलावा बाकी क्रिप्टो ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन सिर्फ सोलाना (Solana) और एक्सआरपी (XRP) में एक फीसदी से अधिक तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली रूप से बढ़ी है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,858.10 डॉलर (22.41 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक स्थिर है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.30% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.59 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। वीकली सभी क्रिप्टो रेड मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सभी रेड जोन में हैं। सबसे अधिक XRP टूटा है और सात दिनों में यह 7 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद एक हफ्ते में सोलाना 6 फीसदी से अधिक, एथेरियम 5 फीसदी से अधिक, कार्डानो और डोजेक्वॉइन 4-4 फीसदी से अधिक, और बिटक्वॉइन करीब 4 फीसदी फिसले हैं। इस दौरान ट्रॉन और बीएनबी 3-3 फीसदी से अधिक टूटे हैं तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं। Retail Stocks: 45% रिटर्न! ये पांच रिटेल शेयर करेंगे झमाझम कमाई, टाटा का भी है एक स्टॉक क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2488 करोड़ डॉलर (2.07 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.41% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.92% है। Samhi Hotels का घाटा कब तक होगा पूरा, पोर्टफोलियो में है शेयर तो चेक करें कंपनी की स्ट्रैटेजी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,858.10 डॉलर 0.18% एथेरियम (Ethereum) 1,546.28 डॉलर 0.01% टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.05% बीएनबी (BNB) 205.93 डॉलर 0.11% एक्सआरपी (XRP) 0.4855 डॉलर 1.03% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00% सोलाना (Solana) 21.96 डॉलर 2.09% कार्डानो (Cardano) 0.2463 डॉलर 0.10% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.05878 डॉलर 0.55% ट्रॉन (Tron) 0.08522 डॉलर (-) 0.13% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZnbUx1t
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment