Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में 30 और 31 फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन राखी के त्योहार से पहले देश में खरीदारी शुरू हो गई है। अगर देश के बड़ी ट्रेडर्स एसोसिएशन की बात माने तो देश में भर में 10,000 करोड़ रुपये तक का कारोबार राखी पर हो सकता है। देश भर में राखियों, मिठाई, ड्राई फ्रूट की खरीदारी हो रही है। देश भर के ट्रेडर्स इस त्योहार का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राखी पर 10,000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद रिटेल ट्रेडर्स की बड़ी एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड्रर्स (CAIT) के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की इस साल राखी पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि पिछले साल राखी पर देश में रिटेल व्यापारियों का कारोबार करीब 7,000 करोड़ रुपये था। वहीं साल 2021 यह कारोबार 6000 करोड़ रुपये रहा था। देश के शहरों में बिक रही हैं ऐसी राखियां खंडेलवाल ने बताया की इस साल राखियों की एक विशेषता यह भी है कि इनमें देश के अलग-अलग शहरों की राखियां बनाई गई हैं। इसमें नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर में सांगानेरी कला राखी, पुणे में बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना में ऊनी राखी, आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी,असम में चाय पत्ती राखी, कोलकाता में जूट राखी, मुंबई में रेशम राखी, केरल में खजूर राखी, कानपुर में मोती राखी, बिहार में मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी में सॉफ्ट पत्थर की राखी, बंगलुरु में फूल राखी आदि शामिल हैं। इसके अलावा तिरंगा राखी, चंद्रयान राखी, जी20 के स्लोगन वसुधैव कुटुंबकम की राखी, भारत माता की जय वाली राखी भी काफी बिक रह है। त्योहारों में इस साल कारोबार में रहेगी तेजी रिटेलर्स को उम्मीद है कि इस साल त्योहारों में कारोबार अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के मुताबिक 30 अगस्त रक्षा बंधन से शुरू होकर 24 नवंबर तुलसी विवाह के दिन तक त्योहारी पीरियड के दौरान कारोबार में तेजी आएगी। इस बीच देश भर में जन्माष्टमी, गणेश त्यौहार, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा सहित कई त्योहार आने वाले हैं। Reliance AGM 2023 LIVE Updates: रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 3300 नए स्टोर खोले, कंपनी में अभी 2.5 लाख कर्मचारी: ईशा अंबानी
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2I94gos
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment