सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारी-भरकम निवेश योजना तैयार की है। भारत पेट्रोलियम ट्रांसफॉरमेटिव इनिशिएटिव 'प्रोजेक्ट एस्पायर' के तहत पांच साल में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। प्रोजेक्ट एस्पायर (Project Aspire) के तहत कंपनी अपने तेल कारोबार को बढ़ाएगी और अपने 2040 के नेट जीरो लक्ष्य के तहत रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। चेयरमैन और एमडी (CMD) जी कृष्णकुमार ने कंपनी की 70वीं एजीएम में इसका ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी के सीएमडी ने यह भी कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन, कॉर्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज (CCUS) के साथ-साथ एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए वर्ष 2040 तक 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक यह 1 गीगावॉट और 2040 तक 10 गीगावॉट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल कर लेगी। क्या है Project Aspire भारत पेट्रोलियम का प्रोजेक्ट एस्पायर अपने कोर बिजनेस को बेहतर करने और आने वाले समय के दांव की ग्रोथ से जुड़ा हुआ है। नर्चरिंग द कोर (Nurturing the Core) के तहत यह अपने रिफाइनिंग, मार्केटिंग और अपस्ट्रीम ऑपरेशन को बढ़ावा देगी। कंपनी का फोकस अपस्ट्रीम एक्टिविटीज पर बना रहेगा और मोजाम्बिक और ब्राजील में इसने जो खोजें की है, उसे मोनेटाइज करने को लेकर यह काम कर रही है। इस मीटर कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी, अपर सर्किट पर चढ़कर बंद, रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं भाव रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर कंपनी के सीएमडी के मुताबिक कंपनी का लक्ष्य रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाने का है और इसका फोकस उत्तर भारत पर अधिक है। भारत ओमान रिफाइनरीज के विलय के चलते इसकी रिफाइनिंग क्षमता को मजबूत सपोर्ट मिला है। बीना रिफाइनरी में यह अपनी क्षमता 78 लाख मिलियन मैट्रिक टन पर एनम (MMTPA) से बढ़ाकर 11 MMTPA कर रही है जिसके जरिए उत्तर और केंद्रीय भारत में इसकी स्थिति और मजबूत होगी। इसके बाद बीना रिफाइनरी की क्षमता हर दिन करीब 2.20 लाख बैरल की हो जाएगी। कंपनी इस रिफाइनरी में 156,000 बैरल प्रति दिन (BPD) पर 49 हजार करोड़ रुपये का एथिलीन क्रैकर बना रही है। इस क्रैकर से कारोबार में बीना रिफाइनरी के पेट्रोकेमिकल की हिस्सेदारी बढ़कर 8 फीसदी हो जाएगी। देश की दूसरी सबसे बड़ी डाउनस्ट्रीम तेल कंपनी अपनी 2.40 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) मुंबई रिफाइनरी और मध्य भारत में बीना रिफाइनरी के लिए 50 मेगावाट की कैप्टिव विंड एनर्जी प्लांट सेटअप करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत की 3.10 लाख बीपीडी की कोच्चि रिफाइनरी में यह एक पॉलीप्रोपिलीन प्रोजेक्ट जोड़ने पर विचार कर रही है। Stock Market News: इस सौदे ने बढ़ाई खरीदारी, Patel Engineering के शेयरों में लगा अपर सर्किट गैस और मार्केटिंग सेक्टर को लेकर ये है प्लान गैस सेक्टर में बात करें तो कंपनी 37500 करोड़ रुपये में अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ा रही है। भारत गैस रिसोर्सेज के विलय से भारत पेट्रोलियम का गैस पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है। मार्केटिंग सेक्टर की बात करें तो कंपनी ने तकनीक और एनालिटिक्स के जरिए अपनी ब्रांड वैल्यू और कस्टमर एक्सपीरिएंस को बढ़ाने की योजना तैयार की है। बिना किसी दिक्कत के सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए रसायनी में यह पेट्रोलियम ऑयल और लुब्रिकेंट्स और ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक इंस्टॉलेशन के लिए 2753 करोड़ रुपये निवेश करेगी। Railway Stocks: रेलवे का यह शेयर खूब मचा रहा धमाल, 14% उछलकर शेयर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर FMCG और EV सेक्टर को लेकर Bharat Petroleum की योजना कंपनी की योजना एफएमसीजी सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है, खासतौर से गांवों में। इसके लिए यह गांवों में इन एंड आउट स्टोर खोलेगी। कंपनी विलेज इको-सेंटर्स बना रही है जिसमें ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे ग्रामीणी स्तर पर आंत्रप्रेन्योर बन सकें। अपनी ग्रीन एनर्जी योजना के तहत यह 7 हजार एनर्जी स्टेशन पर ईवी चार्जिंग फैसिलिटीज मुहैया कराएगी। इसके अलावा यह रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्टस सेट अप करेगी और कई स्रोतों से कंप्रेस्ड बॉयो-गैस (CBG) बनाएगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7zHraYQ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment