राजस्थान (Rajasthan) से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार के एक कैशियर ने फ्री मोबाइल का लालच देकर 17 वर्षीय किशोरी से जबरन रेप किया। जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हंगामा मच गया। आरोपी कैशियर को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला गंगापुर सिटी के टोडाभीम इलाके का है। आरोपी कैशियर का नाम सुनील जांगिड़ है। अधिकारी की उम्र 35 साल है। आरोपी ने 17 वर्षीय छात्रा को फ्री मोबाइल फोन का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर जबरन वारदात को अंजाम दिया। NDTV के मुताबिक, राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कैशियर 35 वर्षीय सुनील कुमार जांगिड़ (Sunil Kumar Jangid) ने राज्य सरकार के योजना तहत मुफ्त में मोबाइल फोन देने के बहाने 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर गुरुवार को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता के परिजनों ने जल आपूर्ति विभाग के कैशियर पर मुफ्त में मोबाइल फोन दिलाने के बहाने कार में ले जाकर छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लोगों ने की पिटाई गुस्साए स्थानीय लोगों ने बाद में कैशियर को पकड़ लिया और जल आपूर्ति विभाग के मुख्य गेट के सामने एक खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया। आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया गया। इसलिए वह मौके से भाग गया। युवती ने प्रदेश के करौली जिले के टोडाभीम थाने में आरोपी कैशियर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी सरकारी कर्मचारी की पहचान सुनील कुमार जांगिड़ के रूप में की गई है। उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और IPC की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की 10 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर अकेली थी, क्योंकि उसकी मां दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने के लिए बाहर गई थी और उसके पिता जयपुर में थे। फोन दिलाने पहुंचा था पीड़िता के घर सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर सिटी तहसील में स्थित कुंसाय गांव निवासी सुनील कुमार जांगिड़ उसके घर पहुंचा और नाबालिग को बताया कि राज्य सरकार मुफ्त में मोबाइल फोन दे रही है और उसका नंबर योजना में आ गया है। फिर उसने उससे अपनी कार में बैठकर फोन लेने के लिए कहा। ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, शिवराज सरकार पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप पुलिस शिकायत के मुताबिक, लड़की ने कहा कि वह अपनी मां से बात करेगी, जिस पर उसने कहा कि वह बाद में वापस आकर मां से बात कर लेगा। इसके बाद सुनील कुमार जांगिड़ नाबालिग को अपनी कार में टोडाभीम की ओर स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद उसने पीड़िता को ईदगाह के रास्ते पर छोड़ दिया। रेप के बाद किया चाकू से हमला पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसकी बांह पर चाकू से हमला कर दिया। उसका आरोप है कि उसने बार-बार उसे जाने देने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और चाकू से डराकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शाम को जब पिता घर लौटे तो पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। घटना सामने आने के बाद आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/a1W0wKM
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment