बिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 25 अगस्त शुक्रवार को ग्रीस पहुंच गए। ग्रीस की राजधानी एथेंस में पीएम मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज कदम रखा। एयरपोर्ट पर भारतीय पीएम का भव्य स्वागत किया गया। 40 सालों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस का दौरा कर रहा है। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के विशेष न्योते पर पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं। ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। ग्रीस के प्रधानमंत्री से की चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यूनान के अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र पर बल देने पर चर्चा हुई। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान आतंकवाद और साइबर सेक्योरिटी बातचीत हुई. इसके साथ ही इस बात पर सहमति बनी कि एनएसए स्तर पर बातचीत का प्लेटफार्म होना चाहिए। क्या कहा PM Modi ने पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर भारत और ग्रीस दोनों देश बातचीत और डिप्लोमेटिक रास्ता अपनाने का समर्थन करते हैं। वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से मुझे सम्मानित करने के लिए हेलेनिक गणराज्य के लोगों और राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैंने 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से इसे स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया। ग्रीस ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। यूक्रेन मुद्दे पर दोनों देश कूटनीति और बातचीत का समर्थन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्रीस के सहयोग के लिए मैंने उन्हें (ग्रीक पीएम) धन्यवाद दिया। मैं भारत की G20 अध्यक्षता के लिए उनकी शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए उनका आभारी हूं। दोनों देशों के बीच कुशल प्रवासन को आसान बनाने के लिए, हमने जल्द ही एक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता करने का निर्णय लिया है। आज कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। चंद्रयान-3 की सफलता का क्रेडिट लेने के लिए मची होड़, केंद्रीय मंत्री बोले- ISRO की स्थापना करने वाले को मिलना चाहिए श्रेय, लेकिन... आतंकवाद पर पर भी रखी अपनी बात पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में, हम सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा उद्योग को सशक्त बनाने पर सहमत हुए हैं। आज हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की। हमने तय किया है कि NSA स्तर का एक संवाद मंच भी होना चाहिए। प्रधानमंत्री और मैं इस बात से सहमत हैं कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी इसमें बढ़ोतरी की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए हमने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है। 40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं। फिर भी ना तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई ना ही रिश्तों की गर्मजोशी में कमी है। इसलिए आज पीएम(ग्रीस) और मैंने भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। हमने रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iFjGrxC
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment