Market outlook : 25 अगस्त को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच निफ्टी आज 19250 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 365.83 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 64886.51 पर और निफ्टी 120.90 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 19265.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1446 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2079 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी के आज के टॉप लूजर रहे हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल रंग में बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और पावर में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। 28 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज गैप डाउन ओपनिंग की उसके बाद पूरे दिन इसमें वोलैटिलिटी देखने को मिली। कारोबार के अंत में ये 120 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। दैनिक चार्ट पर देखने से पता चलता है कि पिछले कारोबारी सत्र का बिकवाली का दबाव आज भी जारी रहा। वीकली चार्ट पर निफ्टी लगातार पांचवें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। वीकली,डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं। ये बाजार में बिकवाली कायम रहने का संकेत है। इस तरह देखें तो प्राइस और मोमेंटम दोनों ही इंडीकेट बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में निफ्टी पर निगेटिव नजरिया कायम है। निफ्टी हमें अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 19100 की तरफ जाता दिख सकता है। इसके लिए 19200–19180 पर मजबूत सपोर्ट है। जबकि 19360–19400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। Sun TV share price : जेलर की सफलता ने लगाए पंख, 52 वीक हाई पर सन टीवी का स्टॉक बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए जतिन गेडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में आई पुलबैक रैली ने 44900-45000 के जोन में दम तोड़ दिया। बैंक निफ्टी के लिए डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बैंक निफ्टी हमें आगे 44800-43900 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिख सकता है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि गुरुवार की गिरावट को जारी रखते हुए बाजार आज भी दबाव में कारोबार करता दिखा। कारोबार के अंत में ये 0.50 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। निफ्टी ने आज गैप-डाउन के साथ शुरुआत की और अंत तक सीमित दायरे में रहा। अंततः यह दिन के निचले स्तर 19265.80 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। इनमें भी रियल्टी, फार्मा और मेटल टॉप लूजर रहे। आज छोटे-मझोले शेयरों में भी मुनाफावसूली रही। निफ्टी ने शुक्रवार को शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 50 ईएमए के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है। ये बाजार में आगे भी कमजोरी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी के लिए अब 19100 पर सपोर्ट दिख रहा है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0qRBOZN
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment