शुरुआती तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में ऊपरी स्तर से बिकवाली रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, एनर्जी, PSE शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 11.43 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 65,087.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 19,347.50 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन Zomato Ltd. | CMP Rs 99.80 | आज यह स्टॉक 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से हवाले से जानकारी मिली थी कि सॉफ्टबैंक इसमें 1.17 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। सॉफ्टबैंक की इसमें अपने वेंचर कैपिटल फंड सॉफ्टबैंक विजन फंड के जरिए 3.35 फीसदी हिस्सेदारी है। सॉफ्टबैंक को ये शेयर ब्लिंकिट डील के दौरान अपनी होल्डिंग कंपनी को बेचने के चलते मिली थी और इसका लॉक इन पीरियड 25 अगस्त को खत्म हो गया। Titagarh Rail Systems Ltd. | CMP Rs 744.30 |आज यह स्टॉक 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को 350 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से LoA मिला है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा। Spandana Sphoorty Financials Ltd. | CMP Rs 799.95 | आज यह स्टॉक 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी के को- फाउंडर PADMAJA REDDY ने हिस्सा बेचा है। PADMAJA REDDY ने बल्क डील के जरिए आज हिस्सा बेचा है। ICICI SECURITIES बल्क डील का ब्रोकर है । बल्क डील के जरिए घरेलू म्यूचुअल फंड ने हिस्सा खरीदा है। SBFC Finance Ltd. | CMP Rs 89.15 | आज यह स्टॉक 3.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 46.9% बढ़कर 47 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। NII भी सालाना आधार पर 40.6% बढ़कर 141 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। GNPA रेश्यो 2.54% पर और NNPA रेश्यो 1.55% पर रहा। Suzlon Energy Ltd. | CMP Rs 25.85 |आज यह स्टॉक 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मई 2018 में कंपनी को विंड और सोलर एनर्जी 285 MW के प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला था। ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा के बाद प्रोजेक्ट को घटाकर 168 MW कर दिया गया। Shakti Pumps (India) Ltd. | CMP Rs 861.35 | आज यह स्टॉक 20 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। हरियाणा सरकार से 358 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 7,781 पंप की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट से ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा। Gokaldas Exports Ltd. | CMP Rs 867.35 | आज यह स्टॉक 18 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने दुबई स्थित एट्राको ग्रुप (Atraco Group) का अधिग्रहण करने के लिए एक सौदा किया है। इस डील के बाद निवेशक इस स्टॉक में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स की सब्सिडियरी कंपनियों के माध्यम से की जा रही इस डील की इक्विटी वैल्यू 5.5 करोड़ डॉलर है। इसे कर्ज और इंटरनल स्रोतों से फंड किया जाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EKqU29l
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment