एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए अपने कुछ एंप्लॉयीज की सैलरी नहीं बढ़ाई है। कंपनी के एंप्लॉयीज ने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) को बताया कि कुछ एंप्लॉयीज के वेतन में 1-2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। बिजनेस माहौल खराब होने की वजह से कंपनी को इस तरह का फैसला करना पड़ा है। कंपनी का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब आईटी सेक्टर की कंपनियां मैक्रो इकॉनमी के मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। इनफ्लेशन, संभावित मंदी और अमेरिकी बैंकिंग संकट की वजह से ग्राहक ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं और इस वजह से टेक्नोलॉजी संबंधी खर्च में भी कटौती हो रही है। कंपनी में वेतन बढ़ोतरी आम तौर पर अप्रैल में लागू होती है, लेकिन इस बार इसमें भी देरी हुई है। कंपनी में वेतन बढ़ोतरी इस बार अगस्त से लागू हो रही है। इस बार कई और आईटी कंपनियों में भी इस तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, मसलन इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCLTech) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने भी वेतन बढ़ोतरी को देरी से लागू किया है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सैलरी में सीमित बढ़ोतरी की वजह एलटीआईमाइंडट्री के आंतरिक पे स्ट्रक्चर में हुआ बदलाव भी है। इसके तहत वैरिएबल पे को अब एंप्लॉयीज के एन्युअल पैकेज में फिक्स्ड पे के तौर पर शामिल किया गया है। कंपनी ने एक एंप्लॉयी ने बताया कि वैरिएबल पे, कंपनी के कुल पैकेज का 8.5 पर्सेंट तक हो सकता है। एक और एंप्लॉयी का कहना था कि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट थे, जिन पर एंप्लॉयीज ज्यादा समय लगा रहे थे। नतीजतन, इन एंप्लॉयीज की रेटिंग में सुधार नहीं हुआ। पुरानी कंपनी माइंडट्री (Mindtree) के एंप्लॉयीज ने बताया कि नई ज्वाइंट इकाई की नीतियां एलएंडटी इंफोटेक (L&T Infotech) की हैं और ये नीतियां माइंडट्री से अलग हैं। मनीकंट्रोल को यह भी खबर मिली है कि जिन एंप्लॉयीज की सैलरी 0 पर्सेंट या सिंगल डिजिट में बढ़ी, उन्होंने सार्वजनिक फोरम पर इसकी शिकायत भी की है। मनीकंट्रोल के सवालों पर एलटीआईमाइंडट्री के प्रवक्ता का कहना था, 'कंपनी में हमने हर लेवल पर एंप्लॉयीज की परफॉर्मेंस का आकलन किया है। यह आकलन इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से किया गया है। सैलरी में बढ़ोतरी उनकी निजी परफॉर्मेंस, कंपनी में उनकी मौजूदगी की अवधि और बाजार की स्थिति के आधार पर तय होती है।' जून 2023 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,152 करोड़ रुपये रहा था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/VOrzt8p
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment