Saturday, August 5, 2023

एंप्लॉयर आपके ईपीएफ अकाउंट में पैसे जमा नहीं करता है? ऐसे EPFO में कर सकते हैं शिकायत

क्या आप अपना EPF अकाउंट स्टेटमेंट देखते हैं? अगर नहीं तो आपको समय-समय पर इसे चेक करना चाहिए। आपको यह देखना चाहिए कि हर महीने आपने जितना अमाउंट कंट्रिब्यूट किया है, उतना अमाउंट एंप्लॉयर ने डिपॉजिट किया है या नहीं? इसकी वजह यह है कि कई बार एंप्लॉयर एप्लॉयी की सैलरी से पैसा तो डिडक्ट कर लेता है, लेकिन उसे ईपीएफ अमाउंट में कंट्रिब्यूट नहीं करता है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। सबसे आम वजह कंपनी की खराब वित्तीय स्थिति होती है। इसलिए समय-समय पर अपने ईपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट को चेक करना जरूरी है। इससे किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसका पता तुरंत चल जाता है। आनलाइन भी की जा सकती है शिकायत अगर ईपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट चेक करने पर आपको लगता है कि आपके एंप्लॉयर की तरफ कंट्रिब्यूशन नहीं किया जा रहा है तो आपको इसे गंभीरता से लेना होगा। ऐसे मामले की शिकायत आप एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) को कर सकते हैं। इसकी शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए आपको EPFIGMS के पोर्टल पर जाना होगा। आप चाहें तो इसके बारे में पीएफ अथॉरिटीज को लिखित में भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के साथ कुछ डॉक्युमेंट्स लगाने होंगे शिकायत करने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इसलिए शिकायत करने से पहले आपको इन डॉक्युमेंट्स को जुटा लेना ठीक रहेगा। आपको इस बात का सबूत पेश करना होगा कि आपकी सैलरी में से ईपीएफ का पैसा काटा गया है। लेकिन, उसे आपके ईपीएफ अकाउंट में डिपॉजिट नहीं किया गया है। यह साबित करने के लिए एंप्लॉयी की सैलरी स्लिप और उसका ईपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट पर्याप्त होंगे। कंपनियां हर महीने एंप्लॉयीज की सैलरी स्लिप एंप्लॉजी के लिए बनाए गए सेल्फ सर्विस पोर्टल पर डाल देती हैं। वहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन शिकायत अगर कोई एंप्लॉयी इस बारे में ऑनलाइन शिकायत करना चाहता है तो उसे EPFIGMS पोर्टल पर जाना होगा। ईपीएफओ की इस ग्रिवांस रजिस्टर वेबसाइट के मुताबिक, एंप्लॉयी को शिकायत के जल्द निपटारे के लिए अपना यूनिवर्स अकाउंट नंबर (UAN) और कंपनी का ईपीएफओ रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखना चाहिए। दोनों जानकारियां होने पर आपको https://epfigms.gov.in/ पर जाना होगा। इस पर आपको 'register grievance' का टैब दिखेगा। उसे क्लिक करने के बाद आपको अपने स्टेटस (पीएफ मेंबर) को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको यूएएन की डिटेल, सिक्योरिटी कोड डालने के बाद 'get details' पर क्लिक करना होगा। आपको अपना यूएएन डिटेल दिखेगा। उसके बाद आपको 'get OTP' पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल पर एक पासवर्ड आएगा। इसे एंटर करने के बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी वेरिफाय होने के बाद आपको 'ओके' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको आपना नाम, जेंडर, कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन आदि की जानकारियां देनी होंगी। उसके बाद आपको डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे। शिकायत सही तरीके से दर्ज हो जाने पर आपको एसएमएस के जरिए इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/MzPLbhS
via

No comments:

Post a Comment