Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो आज रेड नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 29,773.67 डॉलर (24.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.86% की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.75 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। वीकली मिला-जुला रुझान मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। एक हफ्ते में सबसे अधिक तेजी सोलाना में है और यह 4 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इस दौरान बिटक्वॉइन 1 फीसदी उछला है। एथेरियम में 0.25 फीसदी की तेजी तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी 7 फीसदी से अधिक फिसला है। इसके बाद कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन करीब 2 फीसदी और ट्रॉन एक फीसदी से अधिक टूटा है जबकि बीएनबी लगभग फ्लैट भाव पर है। Multibagger Stocks: 3 साल में बुन दिया 1658% रिटर्न, अब कमजोर तिमाही के बावजूद एक्सपर्ट ने बढ़ा दिया टारगेट क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4066 करोड़ डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 26.20% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.91% है। Ola News: नई बाईक की फोटो लीक, गुस्साए सीईओ ने की माफी की मांग, बदल दी पूरी की पूरी स्ट्रैटजी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,773.67 डॉलर 2.01% एथेरियम (Ethereum) 1,859.31 डॉलर 1.68% टेथर (Tether) 0.9995 डॉलर 0.07% बीएनबी (BNB) 244.49 डॉलर 0.70% एक्सआरपी (XRP) 0.6434 डॉलर 4.34% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0753 डॉलर 2.67% कार्डानो (Cardano) 0.2987 डॉलर 2.74% सोलाना (Solana) 24.62 डॉलर 6.11% ट्रॉन (Tron) 0.07691 डॉलर 0.55% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5wUBlEs
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment