Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का किसी भी क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक उतार-चढ़ाव नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी कम हुई है और मार्केट में इसका दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 29,361.54 डॉलर (24.30 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की भी चमक हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.39% की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.85 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी कमजोर हुआ है। यह 4 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके बाद ट्रॉन और बीएनबी में आधे-आधे फीसदी की गिरावट है। वहीं टेथर रेड जोन में है लेकिन यह लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 7 फीसदी, डोजेक्वॉइन करीब 2 फीसदी और कार्डानो 1 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं इस दौरान बिटक्वॉइन और एथेरियम आधे-आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं। Multibagger Stocks: इस सीमेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब कमजोर नतीजे से टूटे शेयर लेकिन एक्सपर्ट ने नहीं बेचने की दी सलाह क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2529 करोड़ डॉलर (2.09 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.17% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.76% है। रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद 5% टूटा Info Edge, इस कारण शेयरों में बिकवाली का दबाव टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,361.54 डॉलर (-) 0.51% एथेरियम (Ethereum) 1,846.51 डॉलर (-) 0.23% टेथर (Tether) 0.9988 डॉलर (-) 0.03% बीएनबी (BNB) 240.28 डॉलर (-) 0.66% एक्सआरपी (XRP) 0.6306 डॉलर 0.08% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07541 डॉलर 0.02% कार्डानो (Cardano) 0.2957 डॉलर (-) 0.78% सोलाना (Solana) 24.42 डॉलर 0.01% ट्रॉन (Tron) 0.07704 डॉलर (-) 0.28% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/KziFXQ8
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment