स्पेस रिसर्च में भारत की कोशिश को 23 अगस्त को तब सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मून मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ (Soft Landing) करेगा और इसका कई प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने घोषणा की है कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। Chandrayaan-3 Mission: Chandrayaan-3 is set to land on the moon on August 23, 2023, around 18:04 Hrs. IST. Thanks for the wishes and positivity! Let’s continue experiencing the journey together as the action unfolds LIVE at: ISRO Website https://t.co/osrHMk7MZL YouTube… pic.twitter.com/zyu1sdVpoE — ISRO (@isro) August 20, 2023 पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा। ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण ISRO की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, ISRO के फेसबुक पेज और DD नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। ISRO ने कहा, "चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है।" Russia Luna-25: अंतरिक्ष में रूस को लगा बड़ा झटका, मिशन लूना-25 हुआ फेल, जानिए क्यों इसने कहा, "यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं। ये वैज्ञानिक जांच और इनोवेशन के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।" ISRO ने कहा कि इसके आलोक में, देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SIl4QwC
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment