कांग्रेस (Congress) नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से हरियाणा (Haryana) की महिला किसानों (Women Farmers) ने बातचीत में कहा कि ‘राहुल की शादी करिए’। इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि ‘आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए।' शादी की इस चर्चा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, "हो जाएगी।" राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को खाने पर बुलाने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर लंच के लिए आमंत्रित किया था। खाने पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की। सोनिया के 10 जनपथ आवास पर पहुंची एक महिला ने उनसे कहा, ‘राहुल की शादी करिए’। इस पर सोनिया ने कहा "आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए।" "सोनिया जी त्याग की मूरत हैं" ये कहना है सोनीपत से दिल्ली घूमने आई किसान बहनों का। दिल्ली दर्शन के बाद सभी ने राहुल गांधी जी और उनके परिवार से मुलाकात की, प्यार बांटे, साथ में खाना खाया और ढेर सारी बातें की। देखिए पूरा वीडियो:https://t.co/RcxM1PrzRB pic.twitter.com/H82cNSDnU5 — Congress (@INCIndia) July 29, 2023 राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हो जाएगी...।" इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया। हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने महिलाओं से कहा, "राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी।" राहुल गांधी आठ जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं। VIDEO: 'हम तंग आ चुके हैं', पार्किंग समस्या को लेकर बुजुर्ग ने रोक दी सीएम सिद्धारमैया की कार, जमकर सुनाई खरी खोटी लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी। इन महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी। राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, "कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत। देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले।" कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली बुलाने का वादा किया था। किसान बहनें दिल्ली आईं और इस तरह से वादा पूरा हुआ।" वीडियो में गांधी परिवार को महिलाओं के साथ बातचीत करते और उन्हें भोजन की पेशकश करते देखा गया। इसमें राहुल गांधी महिलाओं से यह पूछते नजर आए कि उन्हें खाना पसंद आया या नहीं और सबने मिठाई खाई या नहीं। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NzbTQWw
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment