नई होंडा एलिवेट के लिए नेशनल मीडिया टेस्ट ड्राइव के चौथे दिन ऑटोमोबाइल कंपनी के पास पत्रकारों के दोपहर के भोजन के लिए डिशेज की पूरी सीरिज देखी। इनमें से सबसे ज्यादा असर छोड़ने वाली मेन्यू सलाद था। सलाद में टमाटर पूरे तरीके से शामिल थे। सलाद सेक्शन में टमाटर पर ही पूरा फोकस रहा। पिछले कुछ हफ्तों में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। इसके कारण यह साधारण फल एक बेशकीमती प्रोडक्ट में बदल गया है। टमाटर की कीमतें बढ़ने से फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स ने टमाटर अपनी डिशेज से हटा दिया। कई अन्य रेस्तरां ने भी ऐसा किया। सलाद में टमाटरों को खत्म कर दिया है, जहां संभव हो वहां ताजे टमाटरों के बजाय प्यूरी का उपयोग किया है और आम तौर पर सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल किया गया। लेकिन होंडा इंडिया ने अपने मीडिया इवेंट में कोई पैसा नहीं खर्च किया। जैसा कि ऑटोमोटिव पत्रकार कुशन मित्रा के एक ट्वीट से पता चलता है। मित्रा ने ट्वीट किया, "तो @HondaCarIndia एलिवेट के ड्राइव के बाद दोपहर के भोजन पर वे लंच के दौरान इसे लेकर ऑटोमोटिव पत्रकारों को प्रभावित करने के लिए निकले..." उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। पत्रकारों को परोसे गए बुफे वाले खाने में सलाद दिखाया गया है। सलाव में कुछ भी हरे पत्तेदार ऑप्शन नहीं था। सलाद में सिर्फ टमाटर के स्लाइस थे। मित्रा के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मनोरंजन का माहौल बना दिया है, जहां कुछ लोगों ने शानदार लंच के लिए कार निर्माता कंपनी की सराहना की। So at the lunch after the drive of the @HondaCarIndia Elevate, they went all out to impress automotive journalists by having this at the lunch spread… pic.twitter.com/XBzbFlT5sk — Kushan Mitra (@kushanmitra) July 28, 2023 भारत में होंडा की नवीनतम कार लॉन्च के नाम पर एक ने टिप्पणीकरते हुए कहा कि ये सबसे बढ़िया सलाद है। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं कुछ चुराऊंगा, उन्हें बेचूंगा और लुधियाना में एक होंडा शोरूम खरीदूंगा। देश में हाल में टमाटर क कीमतें आसमान छूने लगी थी। टमाटर रिटेल बाजार में 150 से 200 रुपये किलो पहुंच गया था। इसके बाद सरकार ने कीमतों को कम करने के लिए टमाटर को 80 रुपये किलो पर बेचना शुरू किया। मार्केट आउटलुक: मार्केट ब्रेड्थ से मिल रहे कंसोलीडेशन के संकेत, लेकिन लंबी अवधि में तेजी आने के संकेत कायम
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/uvUA7wF
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment