Sikkim Maternity Leave: सिक्किम सरकार ने मेटेरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को 12 महीने तक छुट्टी दी जाएगी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घोषणा कर दी है। इसके अलावा बच्चे के पिता को एक महीने की छुट्टी देने का भी प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही इसे लेकर नियमों में बदलाव किया जाएगा और इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा। सिक्किम सरकार के फैसले से राज्य की हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को होगी बड़ी राहत सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (SSCSOA) की सालना बैठक में सिक्किम के सीएम तमांग ने कहा कि इससे सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवार की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी जानकारी की नोटिफाई किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में सिक्किम सरकार इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। किया ये ऐलान सीएम तमांग ने कहा कि सरकारी अधिकारीवर्ग राज्य प्रशासन की रीढ़ हैं, जो सिक्किम और इसके लोगों की विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे प्रमोशन की संख्या बढ़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त आईएएस और सिक्किम सिविल सेवा (SCS) अधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। Stock Market: छोटे और मझोले शेयरों में तेजी जारी, निवेशकों ने ₹59,000 करोड़ कमाया
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2SRrBib
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment