Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन है। हालांकि इसमें भी आधे फीसदी से कम ही उछाल है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर हुआ है और इसकी मार्केट में हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 26,388.89 डॉलर (21.62 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.64% की गिरावट आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (86.86 लाख करोड़ रुपये) रह गया है। Stocks to Sell: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, नहीं तो 24% डूब सकता है मुनाफा वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान दिख रहा है। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) कमजोर हुआ है। यह 8 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके बाद एक्सआरपी (XRP) एक हफ्ते में 6 फीसदी और एथेरियम करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक बीएनबी (BNB) करीब 3 फीसदी उछला है। इसके बाद बिटक्वॉइन में सबसे अधिक करीब डेढ़ फीसदी की तेजी है। एक हफ्ते में डॉजक्वॉइन (Dogecoin) आधे फीसदी से अधिक उछला है और ट्रॉन (Tron) आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। Multibagger Stocks: डेढ़ रुपये का यह टेलीकॉम शेयर अब 223 रुपये में, निवेशक फटाफट बन गए करोड़पति टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,388.89 डॉलर (-) 0.37% एथेरियम (Ethereum) 1,721.64 डॉलर (-) 0.54% टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर (-) 0.01% बीएनबी (BNB) 242.09 डॉलर (-) 1.99% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01% एक्सआरपी (XRP) 0.4885 डॉलर 0.22% कार्डानो (Cardano) 0.2596 डॉलर (-) 2.65% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06185 डॉलर (-) 0.58% ट्रॉन (Tron) 0.06977 डॉलर (-) 0.96% सोलाना (Solana) 15.51 डॉलर (-) 1.21% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2018 करोड़ डॉलर (1.65 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 2.01% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.15% हिस्सेदारी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2N4uBbh
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment